Ram Lalla Idol Images: अयोध्या में रामजी के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होगी, जिसका अनुष्ठान शुरू हो चुका है। इस मौके पर रामजी की मूर्ति की तस्वीरें देखें।
Ram Lalla Idol Images: आने वाले सोमवार का दिन इतिहास में दर्ज होने वाला है क्योंकि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्टा समारोह है। पूरे देश भर में इस दिन उत्सव मनाया जायेगा। इससे पहले आज भगवान राम की दिव्य मूर्ति की झलक शेयर कर दी गयी है।
(Courtesy-Twitter)
आने वाले सोमवार को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का महापर्व होने वाला है। पूरे देश से लोग दर्शन करने वहां पहुंच रहे हैं। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की रस्म 12 जनवरी से शुरू हो चुकी है और वहां पूजा का कार्यक्रम चल रहा है।
(Courtesy-Twitter)
इसी बीच आज यानी 19 जनवरी को राम जी की मूर्ति की पहली फोटो सार्वजानिक कर दी गयी है। रामलला की मूर्ति पर डाले गए कपड़े को हटा दिया गया है। अब केवल रामचंद्र के विग्रह की आंखो पर पीले रंग का कपड़ा बंधा हुआ है।
(Courtesy-Twitter)
Ram Lalla Idol Images
पहली फोटो को केंद्रीय मंत्री Shobha Karandlaje द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। श्रीराम की फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है- “द ड्रीम ऑफ डिकेड्स हैज नाव बिकम अ रियलिटी। फर्स्ट ग्लिप्म्स ऑफ प्रभु राम लला। जय श्री राम।”
(Courtesy-Twitter)
जानें अब तक किन बॉलीवुड स्टार्स को मिल चुका है राम मंदिर का न्यौता और किसको नहीं?
Ram Lalla Statue
जैसी ही यह फोटो शेयर की गयी, तुरंत वायरल हो गयी है। लोग कमेंट में “जय श्री राम” लिख रहे हैं। वायरल फोटो को देखकर पता चल रहा है कि यह भगवान राम की पांच साल के बच्चे के रूप में खड़ी मूर्ति है। इनके हाथों में धनुष और बाण भी है।
(Courtesy-Twitter)
मूर्ति की विशेषता
रामलला की यह मूर्ति मैसूर के कलाकार Arun Yogiraj द्वारा बनाई गयी है, जो कि 51 इंच की है। इस मूर्ति को बनाने में 6 महीने लगे थे। श्री राम की यह दिव्य मूर्ति काली शालिग्राम शिला से बनाई गयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका वजन लगभग 200 किलो है।
Cute cheeks. Peaceful smile. ☺️
First glimpse of 5 year old #RamLalla. pic.twitter.com/CDuOGy31R9
— Shreya Upadhyaya (@ShreyaOpines) January 19, 2024
(Courtesy-Twitter)
Ram Lalla Idol Images की यह जानकारी कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं और श्रीराम मंदिर से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।