Valentine’s Day हर साल 14 फरवरी को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। आइये जानते हैं आखिर क्या है इसकी कहानी।
सच्चे प्यार के विषय पर सदियों से बहस होती रही है। सायनिक्स अक्सर कहते हैं कि प्यार जैसा कुछ होता ही नहीं है और रोमांटिक्स सोचते हैं कि हर किसी को अपने लिए एक सोलमेट की जरूरत होती है। साइंस के अनुसार सच्चा प्यार न केवल संभव है, बल्कि वास्तव में जीवन भर रह भी सकता है। रोमांटिक प्रेम को साइंटिफिकली खुशी के सबसे अच्छे प्रेडिक्टर्स के रूप में दिखाया गया है।
(Courtesy-Pexels)
Harvard Study Of Adult Development के अनुसार जिस इंसान की रिलेशनशिप 50 वर्ष की आयु में बेहतरीन रही है, वह 80 साल की उम्र में सबसे अधिक खुश रहता है। दूसरे शब्दों में कहें तो बस प्यार में पड़ जाने से इंसान खुश नहीं होता है बल्कि प्यार के बंधन में जुड़े रहने से खुशी मिलती है। इसका मतलब कानूनी रूप से एक साथ रहना भी नहीं है। एक रिसर्च के अनुसार शादी जिंदगी को खुशहाल बनाने में सिर्फ 2 प्रतिशत हिस्सा लेती है। असली मायने में इंसान एक अंडरस्टेंडिंग पार्टनर चाहता है, जो हर अच्छे और बुरे दोनों वक्त में साथ रहे।
हमारे देश को प्यार का प्रतीक माना जाता है। यहां सब एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर प्यार से रहते हैं और एक साथ मिलकर हर त्योहार भी मनाते हैं। तो हम प्यार से संबंधित त्योहार Valentine’s Day को कैसे भुल सकते हैं। चलिए जानते हैं इस दिन को क्यों और कैसे सेलिब्रेट करते हैं।
Valentine’s Day की कहानी
Valentine’s Day का नाम Saint Valentine के नाम पर रखा गया था। जो तीसरी शताब्दी में Rome में रहने वाले एक कैथोलिक संत थे। Saint Valentine के बारे में कई कहानियां हैं। Valentine के जीवन के समय यानी 270 ईसवी में Claudius II नामक एक राजा राज्य करता था। उसका मानना था कि रोमन सैनिकों को पूरी तरह से Rome के प्रति समर्पित होना चाहिए और इसलिए उन्हें शादी और प्यार करने से रोकने के लिए राजा ने कानून भी बनाया था। उसके अनुसार प्रेम और शादी के चक्कर में पड़ कर सैनिक अपने लक्ष्य को भूल जाते हैं।
(Courtesy-Pexels)
Saint Valentine को राजा की यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने Claudius II के विरुद्ध जाकर सैनिकों की गुप्त ईसाई समारोहों में शादी कराना शुरू कर दिया और उन्हें प्यार व शादी के बारे में बताने लगे थे। आखिरकार, राजा को Valentine के गुप्त रूप से शादी कराने के बारे में पता चल गया और उसने संत को जेल में डाल दिया।
कैद के दौरान Valentine ने अपने साथी कैदियों और अपने जेलर की अंधी बेटी की भी देखभाल की थी। कहा जाता है कि संत ने जेलर की अंधी बेटी के अंधेपन को ठीक कर दिया था और अपनी फांसी से पहले उन्होंने उस लड़की के लिए लव लेटर भी लिखा था। Valentine को 14 फरवरी को सन 270 में फांसी दी गई थी।
200 से अधिक वर्षों के बाद 14 फरवरी को St Valentine’s Day घोषित किया गया था। इस समय तक Rome Christian बन चुका था। प्रत्येक वर्ष फरवरी में एक पैगन फर्टिलिटी रिच्युल आयोजित किया जाता था। Pope ने इस त्योहार को समाप्त कर दिया और 14 फरवरी को St Valentine’s Day घोषित कर दिया। इस प्रकार इस पर्व को संतों के कैथोलिक कैलेंडर पर स्थापित किया गया था।
(Courtesy-Pexels)
(ये भी पढ़ें-Valentine Day Gift Ideas: गर्लफ्रेंड को दें ये गिफ्ट्स, महसूस कराएं खास ► BTVNEWZ)
साल 1260 की एक किताब ‘Aurea By Jacobus de Voragine’ में Saint Valentine का जिक्र किया गया है। बुक में संत ने लोगों को प्यार के बारे में बताया है और खुश रहने के टिप्स भी दिए हैं।
Middle Ages में कवि Chaucer ने सबसे पहले St Valentine को रोमांटिक प्रेम से जोड़ा था। यह दरबारी प्रेम के परंपरा की शुरुआत थी। यह रिवाज पूरे Europe में फैल गया और प्रेम के एक हाई कोर्ट के बारे में कहानियां बढ़ीं, जहां हर साल 14 फरवरी को महिला जज प्रेम से संबंधित मुद्दों पर शासन करेंगी। इतिहासकारों का मानना है कि ये मुलाकातें वास्तव में महफिलें थीं, जहां लोग प्रेम की कविताएं पढ़ते थे और इश्कबाजी के खेल खेलते थे। जानकारी के अनुसार, साल 496 में पहली बार Valentine’s Day मनाया गया था।
Valentine’s Day के सिम्बल्स
लव मैसेज भेजने का चलन लोगों में अपना प्यार व्यक्त करने वाले विशेष कार्ड भेजने के रूप में डेवलप हुआ था। यह कार्ड हैंडमेड होते थे। कार्ड के जरिये सब अपने प्यार का इजहार करते थे। इन लव कार्ड्स को Valentine’s Day का सिम्बल्स मानते थे।
अधिकांश देशों में Valentine’s Day मनाया जाता है। सारे कल्चर्स इस त्योहार को अपने अपने तरीकों से मनाते हैं। दुनिया के कुछ हिस्सों में इस दिन को रोमांटिक जोड़ों के बजाय परिवार के सदस्यों और दोस्तों के बीच प्यार का इजहार करने के दिन के रूप में मनाया जाता है। कुछ परंपराओं में बच्चों के लिए उपहार लाए जाते हैं और कुछ में दोस्तों के बीच यह मनाया जाता है।
(Courtesy-Pexels)
कैसे मनाते हैं
यह दिन आमतौर पर रोमांटिक प्रेम से जुड़ा होता है, जिसमें हर साल लाखों Valentine Cards दिये जाते हैं। लव्ड वन्स को रोमांटिक मैसेज के साथ फूलों या एक लाल गुलाब का उपहार भेजा जाता है और कपल्स एक साथ टाइम स्पेंड करते हैं। कई कपल्स इस दिन साथ डिनर पर जाते हैं तो कुछ घर में इन्जॉय करते हैं। इस दिन अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन किए गए शादी के प्रस्ताव या प्यार के इजहार आमतौर पर रोमांटिक और यादगार होते हैं।
Valentine Week 7 दिनों का होता है और हर दिन को अलग अलग नाम दिये गए हैं। Rose Day, Propose Day, Chocolate Day, Teddy Day, Promise Day, Hug Day, Kiss Day और फिर आता है Valentine’s Day। हर दिन की अपनी अलग अलग खासियत होती है। कोई अपने प्यार का इजहार Rose Day पर Rose देकर करता है तो कोई Propose Day पर Propose करता है। कुछ तो अपने प्यार का इजहार Chocolate Day पर मुंह मीठा करा कर भी करते हैं।
Happy Valentine’s Day to everyone😍lets spread love💝
(Courtesy-Pexels)#ValentinesDay #ValentinesDay2023 #ValentineDay #valentinedayhistory #LoveToday #lifestylenews #BTVNEWZ @btvnewz pic.twitter.com/oD6eg8dsac
— BTVNEWZ (@btvnewz) February 14, 2023
Valentine’s Day का इतिहास जानकर आपको कैसा लगा? और आप इसे किसके साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं? कमेंट कर हमें जरूर बतायें और ऐसी ही जानकारियों के लिए जुड़े रहें BTVNEWZ के साथ।