Vishwakarma Jayanti: आज पूरे देश में विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर हम विश्वकर्मा के कुछ अद्भुत कार्यों के बारे में जानेंगे।
Vishwakarma Jayanti: हिन्दू धर्म में भगवान विश्वकर्मा जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह हिंदी माह के माघ महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदिशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं।
(Courtesy-Twitter)
Vishwakarma Jayanti
भगवान विश्वकर्मा को इस ब्रह्माण्ड का पहला शिल्पकार या इंजीनियर माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सभी अस्त्र-शस्त्र, हथियार और उपकरण विश्वकर्मा जी ने ही बनाए थे। साथ ही कई मंदिरों और महलों, विमान और नगरों का निर्माण विश्वकर्मा ने किया था।
(Courtesy-Instagram)
आइए जानते हैं कुछ प्रमुख नगर और मंदिरों के बारे में, जिनके बारे में माना जाता है कि इनका निर्माण स्वयं विश्वकर्मा जी ने ही किया था।
Sun Temple, Aurangabad
सबसे पहले नंबर पर बिहार के औरंगाबाद में भगवान सूर्य का पुराना और बहुत मंदिर है, जिसकी मान्यता है कि इसे विश्वकर्मा ने केवल एक रात में ही बना दिया था। भगवान सूर्य का यह केवल एक ही मंदिर है, जिसका द्वार पश्चिम की ओर है।
The Sun temple at Aurangabad in the Bharatiya state of Bihar is unique.
It is believed that Vishwakarma (architect of the Deities) had constructed it overnight.
The main door of the temple is in the west. #sundayvibes
“श्री राम”
“सूर्य देव” pic.twitter.com/0ZAZh3Zso2— Vinaya Bhat (@VinayaBhat15) November 13, 2022
(Courtesy-Twitter)
Mahashivratri Temple: आने वाली है महाशिवरात्रि, भगवान शिव के इन मदिरों का करें दर्शन
Jagannath Puri
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है भगवान विश्वकर्मा ने विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथपुरी का निर्माण किया है। यह एक पवित्र धरती मानी जाती है।
(Courtesy-Twitter)
Dwarika
द्वापरयुग में समुद्र के ऊपर जो द्वारिका बनी थी, उसका निर्माण भी श्री कृष्ण ने आज्ञा देकर भगवान विश्वकर्मा से करवाया था। इसके बनने के बाद कृष्ण जी का नाम ‘द्वारकाधीश’ पड़ा था।
(Courtesy-Twitter)
Indraprasth
महाभारत काल के दौरान जब दुर्योधन ने पांडवों को सिर्फ खांडवप्रस्थ ही दिया था। तब भगवान कृष्ण ने कांटों, खंडहरों और घनघोर जंगल से युक्त खांडवप्रस्थ में विश्वकर्मा जी का ध्यान किया था। फिर विश्वकर्मा जी ने अपने शिल्पकला के द्वारा वहां सुंदर नगर बसा दिया था, जिसका नाम इन्द्रप्रस्थ पड़ गया था।
(Courtesy-Twitter)
आपको Vishwakarma Jayanti पर भगवान विश्वकर्मा द्वारा बनाये गए इन मंदिरों और महलों की जानकारी कैसी लगी? कमेंट में बताएं और इसी तरीके की और अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।