Vastu Tips For 2024: इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल पर कौन सी चीजें घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है।
Vastu Tips For 2024: साल 2024 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। नए साल में लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल पर घर में कुछ चीजें लाना बहुत शुभ माना जाता है।
(Courtesy-Pexels)
Vastu Tips For 2024
आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें नए साल में अपने घर पर जरूर लाना चाहिए।
Wind Chime
वास्तु शास्त्र में विंड चाइम को बहुत शुभ माना जाता है। इससे निकलने वाली मधुर आवाज पूरे घर से नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकाल देती है और घर को पॉजिटिव एनर्जी से भर देती है। नए साल के आगमन पर अपने घर या ऑफिस में विंड चाइम लगाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि इसे स्थापित करने से घर से गरीबी दूर होती है और धन का आगमन होता है।
(Courtesy-Pexels)
Mirror
वास्तु में दर्पण यानी शीशे को एक बहुत अच्छा प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शीशा रखने से दोगुना लाभ मिलता है। आने वाले नए साल में आप अपने घर में एक खूबसूरत सा दर्पण लेकर आएं और उसे घर की उत्तर दिशा में रखें। आप अपने ऑफिस में अपने बैठने की जगह पर भी शीशा लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि दर्पण रखने से इनकम में वृद्धि होती है।
(Courtesy-Pexels)
Laughing Buddha
वास्तु में लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि का खजाना माना जाता है। लाफिंग बुद्धा को घर में लाने से खुशियां आती हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है। नए साल में आप लाफिंग बुद्धा भी अपने घर ला सकते हैं। इसे अपने ड्राइंग रूम में मुख्य द्वार की ओर रखें। घर में लाफिंग बुद्धा होने से धन की कोई कमी नहीं होती है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Pexels)
Food For Winter Season: सर्दियों में नहीं होंगे बीमार, करें इन गर्म चीजों का सेवन
Aquarium
वास्तु में एक्वेरियम में मछलियों को सौभाग्य का प्रतिक माना जाता है। घर में एक्वेरियम रखना पॉजिटीविटी का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में एक्वेरियम होता है, वहां धन में वृद्धि होती है और नेगेटिव इफेक्ट कम हो जाते हैं। नए साल में अपने घर में एक्वेरियम लेकर आएं। इसको घर की उत्तर दिशा में रखें। उत्तर दिशा को धन और भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में एक्वेरियम रखने से घर में समृद्धि बढ़ती है।
(Courtesy-Pexels)
Bamboo Plant
वास्तु में बम्बू प्लांट को समृद्धि और लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर से नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है। इस पौधे को अपने घर के ड्राइंग रूम में रखें। इस स्थान पर बम्बू प्लांट रखने से धन उसकी ओर आकर्षित होता है। यह भी माना जाता है कि बम्बू प्लांट घर में रखने से इसके नेगेटिव इफेक्ट दूर हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ रहते हैं।
(Courtesy-Pexels)
आपको हमारे Vastu Tips For 2024 कैसे लगे? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं और ऐसी ही कई जानकारियों के लिए हमारे पेज BTVNEWZ पर बने रहें।