Varun Sood एक अभिनेता, मॉडल, वीजे और स्पोर्ट्स प्लेयर हैं। उन्हें पहचान MTV के फेमस रियलिटी शो ‘Roadies Season 12’ से मिली थी। इसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ने लगी। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक्ट्रेस Divya Agarwal से हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और दोनों लिव-इन में रहने लगे। हालांकि कुछ साल साथ रहने के बाद कपल अलग हो गया। Divya अब किसी और के साथ रिलेशन में हैं और Varun अभी सिंगल हैं।


Varun Sood ने अपने ब्रेकअप पर कुछ खास बात नहीं है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस को लगता है कि उनका ये पोस्ट एक्स गर्लफ्रेंड Divya के लिए है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, Varun ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ‘हैप्पी इमोजी’ शेयर की है, जिसके बाद से उनके फैंस परेशान हो गए हैं। वह लगातार कमेंट बॉक्स में एक्टर से इसका मतलब पूछ रहे हैं। यहां देखें वो पोस्ट-
😌
— Varun Sood (@VSood12) December 22, 2022
एक्टर के कुछ फैंस इस पोस्ट के पीछे का कारण पूछ रहे हैं तो कुछ इस पोस्ट को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड Divya से जोड़ रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक्टर की एक फैन ने Divya की तरफ इशारा करते हुए लिखा, ”मैं खुश हूं कि अब फेक लोग आपकी जिंदगी में नहीं है। आप अपनी खूबसूरत लाइफ एंजॉय करो।” दूसरी फैन ने लिखा, ”आपको तो ये सोचना चाहिए कि आप बच गए।” एक और फैन ने तो Divya को गोल्ड डिगर तक कह दिया। यहां देखें उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स-






(ये भी पढ़ें- Apurva से पहले Varun Sood संग लिव-इन में रह चुकी हैं Divya Agarwal (btvnewz.com)
Divya की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। वह बिजनेसमैन Apurva Padgaonkar के साथ रिश्ते में हैं। एक्ट्रेस ने अपने 30वें बर्थडे पर Apurva संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते का ऐलान किया था। हालांकि Varun के फैंस ने जमकर उन्हें ट्रोल किया था।
View this post on Instagram
अब देखना ये होगा कि Varun की इस पोस्ट पर Divya की ओर से कोई रिएक्शन आता है या नहीं।