Shreyas Talpade Health: Bobby Deol ने अपने को-एक्टर Shreyas की हेल्थ पर अपडेट दिया है। उनका कहना है कि एक्टर का हार्ट 10 मिनट तक रुक गया था।
Shreyas Talpade Health: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गुरुवार को गंभीर खबर मिली, जब अभिनेता Shreyas Talpade दिल का दौरा पड़ने के बाद बेहोश हो गए और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। इसके बाद फैंस ये जानने के लिए बचैन थे कि उनके पसंदीदा एक्टर की तबीयत अब कैसी है और उन्हें क्या हुआ था। ऐसे में उनके को-एक्टर Bobby Deol ने फैंस और मीडिया को बताया कि ‘Iqbal’ फेम एक्टर की तबीयत कैसी है और उनके साथ क्या हुआ था।
(Courtesy-Instagram)
एक्टर के को-स्टार Bobby Deol ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि Shreyas की पत्नी Deepti Talpade ने उन्हें बताया कि रिवाइव होने और एंजियोप्लास्टी करने से पहले एक्टर के दिल ने 10 मिनट के लिए धड़कना बंद कर दिया था।
(Courtesy-Instagram)
Shreyas Talpade Health
Bollywood Hungama से बात करते हुए Bobby ने कहा कि उन्होंने Shreyas की पत्नी Deepti Talpade से बात की, जिन्होंने उन्हें बताया कि Shreyas का दिल दस मिनट के लिए रुक गया था। उन्होंने कहा ”मैंने अभी उनकी पत्नी से बात की। वह बहुत परेशान थीं। Shreyas का हार्ट लगभग दस मिनट के लिए रुक गया था। अब डॉक्टर्स ने उनके हार्ट को रिवाइव कर दिया है और एंजियोप्लास्टी की है। इसलिए बस प्रार्थना करें कि वह ठीक हो जाएं।”
(Courtesy-Instagram)
बता दें कि Bobby Deol और Shreyas Talpade फिलहाल एक साथ Welcome to Jungle शूट कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान Shreyas को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।
(Courtesy-Instagram)
जानें कैसी है एक्टर की कंडीशन?
इस बीच Shreyas की वाइफ ने खुलासा किया कि उनकी हालत अब स्थिर है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। Deepti द्वारा जारी किए गए एक ऑफिशियल बयान में उन्होंने कहा “मैं अपने पति की हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी हालत के बाद, इतनी शुभकामनाओं के लिए दिल से आप लोगों का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मुझे सभी को यह बताते हुए राहत महसूस हो रही है कि वह अब स्टेबल कंडीशन में हैं।”
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Shreyas Talpade को फिल्म शूटिंग के दौरान पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी
आगे उन्होंने लिखा “कुछ दिनों में Shreyas को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी। मेडिकल टीम की देखभाल और समय पर इलाज ने इस दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इसके लिए हम उनके आभारी हैं। हम अपनी प्राइवेसी बनाये रखने का आप सब से अनुरोध करते हैं।”
(Courtesy-Instagram)
Shreyas Talpade वर्कफ्रंट
47 वर्षीय Shreyas हिंदी और मराठी सिनेमा के एक फेमस अभिनेता हैं। उन्हें 2005 की फिल्म ‘Iqbal’ में एक विकलांग एथलीट की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रियता मिली, जिसमें Naseeruddin Shah भी थे। Iqbal की सफलता से पहले Shreyas Talpde ने मराठी टीवी शो और ड्रामा से पॉपुलैरिटी हासिल की। वह बॉक्स-ऑफिस पर कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जिनमें Om Shanti Om, Golmaal Returns और Housefull 2 शामिल हैं।
(Courtesy-Instagram)
Shreyas Talpde अब Kangana Ranaut के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘Emergency’ में नजर आएंगे। वह पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee की भूमिका निभाएंगे।
(Courtesy-Instagram)
आपका Shreyas Talpade Health की इस अपडेट के बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। बॉलीवुड से जुड़ी खबरों के लिए हमारे पेज BTVNEWZ पर बने रहें।