आज सबके दिलों पर राज कर रहीं Shehnaaz Gill ने आखिर कैसे हासिल की इतनी सफलताएं। आइये आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं।
बेफिक्र, बेबाक और बिंदास जिसे मिला है Punjab Ki Katrina का खिताब, अपने चुलबुली अंदाज से सबके दिलों पर राज करने वाली Shehnaaz Gill आज किसी पहजान की मोहताज नहीं हैं। 27 जनवरी 1994 को Punjab के Chandigarh में जन्मी Shehnaaz बहुत ही नाजुक और नखरों से पली बढ़ी हैं। वह अपने मां-पापा की जान और भाई Shehbaz की शान हैं। Shehnaaz का निकनेम Sana है और वह स्वभाव से चुलबुली, बड़बोली और मस्तीखोर हैं।


(Courtesy-Instagram)
उन्होंने अपनी पढ़ाई Lovely Professional University से की है। बचपन में ही Shehnaaz ने एक्ट्रेस बनने का सपना देख लिया था, इसलिए पढ़ाई खत्म करते ही उन्होंने अपना पूरा फोकस अपने ख्वाबों की ओर कर लिया था। उन्होंने 2015 में अपना करियर शुरू किया था। शुरुआती दिनों में Shehnaaz ने मॉडलिंग असाइनमेंट्स किए और फिर म्यूजिक वीडियो Shiv Di Kitaab उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट था। सॉन्ग सुपरहिट हुआ था और वह पंजाब की स्टार बन गई थीं। फिर कई सारे म्यूजिक वीडियो जैसे Majhe Di Jatti और Pindaan Diyaan Kudiyaan से वह काफी पॉपुलर हो गई थीं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Shehnaaz ने सिंगिंग में भी अपना करियर आजमाया। उन्होंने Sarpanch और Burberry में अपनी आवाज का जादू दिखाया, जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आया था। एक्टिंग की बात करें तो उन्होंने पंजाबी फिल्म Sat Shri Akaal England से अपनी डेब्यू किया था।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Punjab में फिल्मों और गानों के बाद Shehnaaz Bigg Boss 13 में आई थीं, जिससे उनका करियर बुलंदियां छूने लगा था। यहां उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। शो की विजेता तो वह नहीं बन पाईं, लेकिन तीसरे स्थान पर आने के बावजूद भी वह Punjab Ki Katrina से India Ki Shehnaaz बन गई थीं। Bigg Boss की बदौलत वह एक घरेलू नाम बन गईं, जिनकी लोकप्रियता हर दिन नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही थी।
(ये भी पढ़ें – Shehnaaz Gill 29th Birthday: एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट किया भाई और दोस्तों संग बर्थडे, केक कटिंग का वीडियो हुआ वायरल)
Gill ने Bigg Boss के एक एपिसोड में कहा था कि वह एक्टिंग पर ध्यान देना चाहती थीं, लेकिन उनके माता-पिता उन पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहे थे। वह अक्सर शूटिंग से देर से आती थीं, जिसके चलते घर में लड़ाई-झगड़ा होता था। एक दिन उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया और अलग रहने लगी थीं। जब वह शो में आईं तो उनके परिवार के सदस्यों के साथ उनके संबंध सामान्य हो गए थे।


(Courtesy-Instagram)
Bigg Boss 13 में Shehnaaz Gill और Sidharth Shukla की दोस्ती फैंस को काफी पसंद आती थी। हालांकि Sidharth अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन Shehnaaz के मुताबिक वह उनके साथ हैं और हमेशा रहेंगे। साल 2019 में एक्ट्रेस ने अपने खास दोस्त Shukla की याद में सिंगल टाइटल Tu Yaheen Hai रिलीज किया था।
(Courtesy-Youtube)
Shehnaaz ने अभी बॉलीवुड में अपनी शुरुआत नहीं की है, लेकिन वह पहले से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से हिंदी सिनेमा में एंट्री करेंगी। इन सब के अलावा एक्ट्रेस अपने चैट शो ‘Desi Vibes With Shehnaaz Gill’ से फैंस का काफी मनोरंजन करती दिख रही हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-instantbollywood)
आज Shehnaaz Gill 29 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर हम BTVNEWZ की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे पेज के साथ।
