Rubina Dilaik Twins: छोटे पर्दे के फेमस कपल Rubina Dilaik और Abhinav Shukla के घर डबल खुशियां आई हैं, क्योंकि ये दोनों जुड़वा बेटियों के पैरेंट्स बने हैं।
Rubina Dilaik Twins: Rubina Dilaik Twins: टीवी एक्ट्रेस Rubina Dilaik के फैंस के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, एक्ट्रेस ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। डिलीवरी की खबर आउट होने के बाद उनके फैंस बेहद खुश हैं और एक्ट्रेस को मां बनने पर बधाई दे रहे हैं।
(Courtesy-Instagram)
Rubina Dilaik Twins
बता दें कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी से रिलेटेड सभी अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर करती रहती थीं, जहां वह फोटो, वीडियो या टेक्स्ट के माध्यम से अपने फैंस के साथ कनेक्टेड रहती थीं। Rubina कई बार अपनी मैटरनिटी के फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। गर्भावस्था की फोटो को शूट करने के कारण उन्हें भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब उनके फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है और उनके घर डबल खुशियां आई हैं।
(Courtesy-Instagram)
एक्ट्रेस ने कई बार अपनी प्रेग्नेंसी अपडेट पर कहा है कि वे जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं और ये खबर अब सच भी हो गई है।
(Courtesy-Instagram)
Rubina Dilaik और Abhinav Shukla के फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि वे जुड़वा बेटियों के पैरेंट्स बने हैं। दोनों पति-पत्नी, अब मां बाप भी बन गए हैं। ये न्यूज सुनकर उनके फैंस बेहद खुश और एक्साइटेड हैं।
बता दें Rubina की पिलेट्स ट्रेनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। यहां पर उन्होंने एक्ट्रेस को बधाई दी है। खबरों के अनुसार उनकी ट्रेनर ने जुड़वा बच्चियों के बारे में पोस्ट किया था और लिखा “बधाई हो 💐❤️🥳💞।”
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
बता दें Abhinav Shukla और Rubina ने अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी अपने किसी भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। सिर्फ एक्ट्रेस के ट्रेनर ने ही बधाई दी है। हो सकता है कि ट्रेनर ने जब पहले पोस्ट किया था तो उनसे एक्साइटमेंट में पोस्ट डिलीट हो गयी हो।
प्रेग्नेंसी पर ट्रोल करने वालों को दिया Rubina Dilaik ने करारा जवाब, कहा-“सूज रही हूं..”
अभी डायरेक्ट ये कहा नहीं जा सकता कि Rubina ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है, क्योंकि जब तक एक्ट्रेस या इनके पति की ओर से ऐसा कोई भी अपडेट निकलकर सामने नहीं आता, कुछ नहीं कह सकते।
(Courtesy-Instagram)
ये तो कपल के कन्फर्मेशन के बाद ही पता चलेगा कि खबर बिल्कुल सही है या गलत। BTVNEWZ भी जुड़वा बच्चों की जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं कर रहा है।
Rubina ने इसी साल 16 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। उन्होंने काफी लंबे समय तक इस न्यूज को छिपाए रखा था। Rubina ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड और एक्टर Abhinav से 21 जून 2018 में शादी की थी। इनकी शादी शिमला में हुई थी। शादी के 5 साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
बता दें एक्ट्रेस ने इससे पहले अपने यूट्यूब चैनल पर ‘Kisine Bataya Nahi’ वीडियो सीरीज के एक एपिसोड में भी जुड़वा बच्चों की उम्मीद बताई थी। जब से एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं, तब से वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव होकर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती आ रही हैं।
(Courtesy-Instagram)
प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस ने कई मैटरनिटी फोटोशूट भी करवाए हैं, जिनके कारण Rubina कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं।
(Courtesy-Instagram)
Rubina Dilaik की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फोलोइंग है। एक्ट्रेस ZEE TV के शो ‘Choti Bahu’ में Radhika के रोल और BB14 के विनर होने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने कई और शोज में भी काम किया है।
(Courtesy-Instagram)
आपका Rubina Dilaik Twins की इस खबर के बारे में क्या विचार हैं? क्या एक्ट्रेस मां बन गयी हैं? कमेंट में जरूर बताएं और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।