Bigg Boss 16 फेम हिट जोड़ी Priyanka Chahar Choudhary और Ankit Gupta का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
टीवी एक्टर्स Priyanka Chahar Choudhary और Ankit Gupta को एक साथ कलर्स टीवी के शो Udaariyan में देखा गया था। इसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। यही कारण था कि Bigg Boss 16 में दोनों ने साथ में एंट्री की थी। इस जोड़ी को यहां भी काफी पसंद किया गया था।
(Courtesy-Instagram)
Bigg Boss 16 में दोनों की नोक-झोक और प्यार को दर्शकों ने काफी सराहा था। इतना ही नहीं फैंस ने प्यार से इन्हें Priyankit तक कहना शुरू कर दिया। शो में दोनों एक-दूसरे के लिए सबसे लड़े। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन शो में भी दोनों ने एक-दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त बताया है। हालांकि Priyanka का प्यार उनके लिए साफ दिखाई देता है। एक बार एक्ट्रेस ने ये तक कह दिया था कि उनका ये रिश्ता एक तरफा है।
(Courtesy-Instagram)
शो से बाहर निकलने के बाद इनके फैंस को उम्मीद थी कि दोनों एक साथ दिखेंगे। हालांकि दोनों अपने-अपने काम में बिजी हो गए और अब लगभग 13 दिनों बाद दोनों एक-दूसरे से मिले हैं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Priyankit का वीडियो वायरल
दरअसल, बीती रात Priyanka मुंबई से अपने होम टाउन चंडीगढ़ पहुंची थीं, जहां ढोल नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पर उनका जमकर स्वागत हुआ था। यहीं Ankit भी अपने नए शो Junooniyat की शूटिंग कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने उनसे मुलाकात की और उनके साथ केक कटिंग भी की। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और बेहद खुश दिखते हैं।
SCREAMING CRYING THROWING UP😭😭♥♥🧿#priyankit pic.twitter.com/G8Dx9Q2Tup
— Ankit | Jahaan ˢᶦᵈ ⭐ (@not_ur_nemesis) February 26, 2023
(Courtesy-Twitter)
अगले वीडियो में दोनों एक साथ केक काटते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को केक भी खिलाया। दोनों को साथ देख फैंस खुशी से झूम रहे हैं।
View this post on Instagram
(ये भी पढ़ें-Ankit Gupta ने बाहर आकर की Priyanka की तारीफ, कहा- ‘वह ट्रॉफी जीतेगी’ ► BTVNEWZ)
(Courtesy-Instagram)
Priyankit के एक फैन ने कमेंट में लिखा, ये देख रोना आ जाएगा। किसी ने लिखा, मैं खुशी से रो रही हूं, ये दोनों इतने क्यूट क्यों हैं। एक ने लिखा कि आज ‘Priyankit Day’ है। यहां देखें बाकी कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स-
(Courtesy-Instagram)
(Courtesy-Instagram)
वैसे आपका इनके वीडियोज पर क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं। ऐसी खबरों के लिए बने रहे हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।