Payal Malik Jaundice: फेमस यूट्यूबर Armaan Malik की पहली वाइफ Payal Malik की डिलीवरी के बाद तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। चलिए आपको बताते हैं।
Payal Malik Jaundice : इंडिया के फेमस यूट्यूबर्स में से एक Armaan Malik अब चार बच्चों के पिता बन गए हैं। हाल ही में उनकी फर्स्ट वाइफ Payal Malik ने अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। उन्हें एक बेटा और बेटी हई है। डिलीवरी के कुछ दिन बाद अब उनकी तबीयत खराब हो गई है, जिसके कारण उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(Courtesy-Instagram)
Armaan Malik की फर्स्ट वाइफ Payal Malik ने 26 अप्रैल 2023 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उन्होंने सर्जरी के जरिए अपने बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद से ही उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है। अब उन्हें अचानक मुंह से खून आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Payal Malik Jaundice
Armaan Malik अपनी जिंदगी से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स व्लॉग्स के जरिए देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि Payal की तबीयत ज्यादा खराब है। इतना ही नहीं Payal वीडियो में रोने तक लग जाती हैं और बताती हैं कि उन्हें पूरे शरीर में दर्द है।
(Courtesy-Instagram)
Payal को रोता देख उनके पति अपनी दूसरी पत्नी Kritika Malik को कहते हैं कि वे Payal को अस्पताल लेकर जाएंगे। वीडियो में आगे देख सकते हैं कि Payal को घर पर ही ड्रिप लगती है और उन्हें खांसी आ जाती है। खांसते हुए उन्हें मुंह से खून आ जाता है, जिसके बाद पूरा परिवार टेंशन में आ जाता है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें-Congratulations Armaan Malik Twins: घर आए 2 नए मेहमान (btvnewz.com)
इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाते हैं और पता चलता है कि उनकी बीपी लो है। उनकी सीटी स्कैन भी किया गया था। रिपोर्ट्स में पता चलता है कि उन्हें लंग्स इंफेक्शन हैं। इसके बाद उन्हें एडमिट कर लिया जाता है और अब उनका इलाज चल रहा है।
(Courtesy-YouTube)
आपको बता दें कि वीडियो में Payal डरी हुई नजर आ रही हैं कि उन्हें कुछ हो ना जाए। उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है। हालांकि Malik फैमिली लगातार वीडियो के जरिए Payal का हेल्थ अपड़ेट दे रही है।
कुछ समय पहले ही कपल ने अपने जुड़वा बच्चों का फेस रिवील किया है। उनके बेटे का नाम Ayan और बेटी का नाम Tubaa है। बता दें कि Ayan को पीलिया भी हो गया था। वहीं बेटी Tubaa कमजोर हुई थीं, जिसके कारण वह कई दिन नर्सरी में रही थीं। हालांकि Ayan और Tubaa को जब घर लाया गया तब उनका ग्रैंड वेलकम हुआ था।
वहीं, Ayan और Tubaa को देखने के लिए फैंस ने काफी इंतजार किया था। हालांकि कपल ने बच्चों का चेहरा कुछ दिन तक दिखाया नहीं था। लेकिन अब उनका फैस रिवील कर दिया गया है। यहां देखें वो व्लॉग-
(Courtesy-YouTube)
इससे पहले 6 अप्रैल 2023 को Armaan की दूसरी पत्नी Kritika ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उन्हें बेटा हुआ था, जिसका नाम उन्होंने Zaid रखा था। Zaid नाम रखने पर इन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लोगों का कहना था कि उन्होंने मुस्लिम नाम क्यों रखा, लेकिन परिवार ने इस पर सफाई दी और कहा कि वे हर धर्म को मानते हैं और हर धर्म पर अपने बच्चों का नाम रखेंगे।
Armaan अब 4 बच्चों के पिता बन गए हैं। उन्हें पहली वाइफ Payal से 3 बच्चें हैं। सबसे बड़ा बेटा Chirayu Malik है। इसके बाद जुड़वा बच्चें Ayan और Tubaa हैं। इसके अलावा उन्हें दूसरी वाइफ Kritika से एक बेटा है, जिसका नाम Zaid Malik हैं।
(Courtesy-Instagram)
अब Malik परिवार पूरा हो चुका है और फैंस इन्हें बधाईयां दे रहा है। हालांकि Payal (Payal Malik Jaundice) की तबीयत अभी ठीक नहीं हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हम आपको लगातार उनके हेल्थ अपड़ेट्स देते रहेंगें। यूट्यूबर से जुड़ी और खबरे पाने के लिए जुड़े रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।