Palak Tiwari: कुछ दिन पहले Palak Tiwari ने Salman Khan को लेकर एक बयान दिया था, जिससे काफी बवाल हुआ। इसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपनी सफाई दी है।
Palak Tiwari : Salman Khan की अकमिंग फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म से कई स्टार्स बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। इसमें टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस Shweta Tiwari की बेटी Palak Tiwari भी हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाली हैं।
(Courtesy-Instagram)
फिल्म की रिलीज से पहले ही फिल्म की कास्ट चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, कुछ दिन पहले Palak Tiwari ने Salman Khan को लेकर एक बयान दिया था, जिसकी वजह से काफी बवाल मचा था। हालांकि एक्ट्रेस ने अब अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
(Courtesy-Twitter)
बीते दिनों एक इंटरव्यू में Palak ने फिल्मों के सेट पर Salman द्वारा बनाए गए नियम का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, ”जब मैं Antim फिल्म में Salman सर के साथ काम कर रही थी, तो सेट पर उनका एक नियम होता था। सर का नियम था कि कोई भी लड़की मेरे सेट पर अपनी नेकलाइन ढंक कर रहेगी। जैसे अच्छे घरों की लड़कियां रहती हैं। मुझे नहीं लगता ये बात किसी को पता भी है, लेकिन ये सच है।”
#SalmanKhan has a rule on set that every girl should be covered , they should wear proper , good clothes.#PalakTiwari pic.twitter.com/MpZ2v062kX
— NEWS CAPSULE (@NewsCapsule1) April 13, 2023
(Courtesy-Twitter)
एक्ट्रेस के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। इस नियम को लेकर इंटरनेट पर लोग दो भागों में बंट गए थे। कोई Salman को सपोर्ट कर रहा था तो कोई ऐसे नियम बनाने को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहा था।
(Courtesy-Twitter)
Palak Tiwari ने दी सफाई
अब इस पूरे मामले पर Shweta Tiwari की लाड़ली बेटी ने अपनी सफाई दी है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ”मेरी बताई गई बात को गलत समझा गया है। मैं बस इतना कहना चहती थी कि मैंने अपने लिए कुछ दिशा-निर्देश तय किए हैं कि कैसे अपने से बड़ों के आगे मुझे कपड़े पहनने चाहिए। सलमान सर उन्हीं में से एक हैं।”
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें-Shehnaaz Gill Salman Khan: Salman ने दी Shehnaaz को सलाह (btvnewz.com)
आपको बता दें कि Farhad Samji द्वारा निर्देशित फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से ना सिर्फ Palak Tiwari बल्कि Shehnaaz Gill भी डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में Pooja Hegde, Venkatesh Daggubati, Jagapathi Babu, Vijender Singh, Raghav Juyal, Jassi Gill, Bhumika Chawla और Siddharth Nigam भी अहम रोल में हैं।
(Courtesy-YouTube)
अब Palaj Tiwari का ये बयान ट्रोलिंग के कारण आया है या Salman Khan के कारण ये तो वही बता सकती हैं। हालांकि एक्ट्रेस का ये बयान पहले से बिल्कुल ही अलग है। वैसे, आपको इस बारे में क्या कहना है हमें कमेंट में जरूर बताएं। ऐसी ही खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज के साथ।