Mr and Mrs Mahi Review: Janhvi Kapoor और Rajkummar Rao की फिल्म Mr and Mrs Mahi रिलीज हो गई है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Mr and Mrs Mahi Review: क्रिकेट और सिनेमा का सालों से रिश्ता रहा है। बॉलीवुड में कई फिल्में क्रिकेट पर बन चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इनमें MS Dhoni, Azhar, 83, Jersey, Kai Po Che, Iqbaal और Maidaan जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
Mr and Mrs Mahi Release Date
अब Janhvi Kapoor और Rajkummar Rao इसी खेल पर अपनी नई मूवी लेकर आए हैं, जिसका नाम Mr and Mrs Mahi है। ये फिल्म 31 मई 2024 (शुक्रवार) को रिलीज हो गई है। ये फिल्म कैसी है और इसके लेकर लोगों का कहना है? चलिए जानते हैं।
(Courtesy-Instagram)
कास्ट एंड क्रू
इस फिल्म में मेन लीड Janhvi Kapoor और Rajkummar Rao निभा रहे हैं। Dharma Prodcution की इस फिल्म को Sharan Sharma ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा Kumud Mishra भी अहम रोल में हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Mr and Mrs Mahi Review
Mr and Mrs Mahi भले ही क्रिकेट पर बेस्ड हो, लेकिन इसे एक लव स्टोरी के साथ मिक्स करके दिखाया गया है। ये फिल्म निस्वार्थ प्रेम, त्याग, अहंकार औ घमंड को दिखाती है। फिल्म में Janhvi माही और Rajkummar महेंद्र का किरदार निभा रहे हैं। मिडल क्लास लड़का महेंद्र अग्रवाल का सपना तो क्रिकेट खेलने का है, लेकिन वह अपने अरमान क्रिकेट किट में छिपाकर अपने पिता की दुकान को संभालने चला जाता है।
Mr and Mrs Mahi Release 2024: इस दिन रिलीज होगी Rajkumar Rao और Janhvi Kapoor की मच अवेटेड मूवी
उसकी दुकान जयपुर में अच्छी खासी चल रही है। तभी उसे महिमा अग्रवाल नाम की लड़की का रिश्ता आता है, जो एमबीबीएस पास कर डॉक्टरी कर रही है। दोनों की शादी हो जाती है और महिमा बन जाती है ‘माही’। एक महेंद्र माही क्रिकेट खेलते हुए देख लेता है, जिसके बाद वह उसे डॉक्टरी छोड़ कर क्रिकेट पिच पर उतरने के लिए बढ़ावा देता है। उनका कहना है कि जिस मुकाम पर वह नहीं पहुंच पाया वहां वह अपनी पत्नी को देखना चाहता है।
(Courtesy-YouTube)
अब माही क्रिकेटर बन पाती है या नहीं? महेंद्र का सपना पूरा होता है नहीं? ये सब आपको फिल्म देखकर पता चलेगा। पर कहना पड़ेगा कि Sharan Sharma ने लाइट फैमिली फिल्म बनाई है, जिसमें उन्होंने पति-पत्नी का सरल प्यार, त्याग और संघर्ष दिखाया है। ये संघर्ष दर्शकों को दिखेगा या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।
आपको Mr and Mrs Mahi Review कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। फिल्म से जुड़ी और जानकारियों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।