Mahira Khan Wedding: पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mahira Khan ने दूसरी शादी कर ली है। अब उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Mahira Khan Wedding: Mahira Khan पाकिस्तानी की बेहद खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस हैं। भारत में भी उनकी पॉपुलैरिटी काफी तगड़ी है और हो भी क्यों ना। आखिरी उन्होंने बॉलीवुड के ‘किंग खान’ Shah Rukh Khan के साथ फिल्म Raes जो की थी। ये उनकी हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म थी। इस फिल्म और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।
(Courtesy-Twitter)
Shah Rukh Khan के साथ फिल्म Raes करने के बाद ही भारत में Mahira Khan की पॉपुलैरिटी बढ़ी। 38 साल की Mahira Khan ने शादी की है, जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि ये उनकी दूसरी वेडिंग है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि उनके दूसरे शौहर आखिर हैं कौन?
(Courtesy-Instagram)
Mahira Khan Husband
Mahira Khan ने दूसरी शादी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड Salim Karim के साथ की है। निकाह कर लिया है। Salim एक मशहूर बिजेनसमैन हैं, जो करोड़पति हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। Mahira अपनी डेटिंग के कारण सुर्खियों में बनी हुई थीं।
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/seema-haider-movie-karachi-to-noida-theme-song-out/)
Mahira Khan Wedding
सामने आई तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि Mahira अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ निकाह की रस्में निभारती नजर आ रही हैं। निकाह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस आइवरी कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनके शौहर लाइट ब्लू कलर की शेरवानी और मैचिंग पायजामें में नजर आए। उन्होंने सिर पर आसमानी रंग की पगड़ी भी पहनी है।
(Courtesy-Instagram)
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
फोटोज और वीडियोज में आप देख सकते हैं कि जब Mahira दुल्हन के लिबास में एंट्री लेती हैं तो उनके शौहर Salim Karim की आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं। वे अपनी बीवी के माथे को चूमते भी हैं। बताया जा रहा है कि ये शादी काफी रॉयल और इंटिमेंट थी, जो किसी हिल स्टेशन पर हुई थी।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
2007 में की थी पहली शादी
Mahira की पहली शादी साल 2007 में Ali Askari से की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम Azlan है। Azlan का जन्म 15 सितंबर 2009 को हुआ था। अब वह 15 साल के हो चुके हैं। शादी के 8 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था, जिसके बाद बेटे की परवरिश अकेले Mahira ने की। एक सिंगल मदर होने के नाते एक्ट्रेस ने कई दिक्कतों का सामना किया।
(Courtesy-Twitter)
Mahira कई इंटरव्यूज में अपनी पहली शादी और तलाक के बारे में बात कर चुकी हैं। एक बार उन्होंने कहा था, Azlan के बाद मेरी शादी और महत्वपूर्ण हो गई थी, लेकिन जब आप किसी शख्स से प्यार करते हैं और बचपन से जानते हैं तो उसकी सौ गलतियां माफ करते हैं। लेकिन वो काफी दर्दनाक और मुश्किल समय था। मैं तब यंग थी और मेरा एक बच्चा था इसलिए ज्यादा डरती थीं।
(Courtesy-Twitter)
खैर, अब Mahira Khan की Wedding हो चुकी हैं और वह बेहद खुश हैं। हम भी BTVNEWZ की ओर से उन्हें बधाई देते हैं। वैसे, आपको Mahira Khan Wedding की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। ऐसी और खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज के साथ।