KWK 8 Upcoming Episode: इस हफ्ते Janhvi Kapoor और Khushi Kapoor शो के होस्ट Karan Johar के साथ खूब सारी मस्ती करते हुई नजर आएंगी। यहां देखें प्रोमो।
KWK 8 Upcoming Episode: एक और गुरुवार आने वाला है, जिसका मतलब है कि Koffee With Karan सीजन 8 के नए एपिसोड का समय आ गया है। शो में वेटरन अभिनेत्री Sharmila Tagore और उनके बेटे Saif Ali Khan की उपस्थिति के बाद अब सबका ध्यान कपूर सिब्लिंग्स Jahnvi Kapoor और Khushi Kapoor पर है। वे इस सप्ताह कॉफी काउच की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हैं। आइये आपको भी उनके शानदार प्रोमो की झलक दिखाते हैं।
(Courtesy-Instagram)
KWK 8 Upcoming Episode Promo
Koffee With Karan का अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो पहले से ही एक हॉट टॉपिक बन गया है। सोमवार को इंस्टाग्राम पर शो के होस्ट Karan Johar ने एक क्लिप पोस्ट की, जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस एक-दूसरे और अपने परिवार के बारे में बातें करती नजर आईं। प्रोमो में उन दोनों ने कई हैरान कर देने वाले राज भी खोल दिए। क्लिप की शुरुआत Khushi के यह कहने से हुई कि वह शो में आने को लेकर कॉन्फिडेंट महसूस कर रही हैं।
(Courtesy-Instagram)
फिर Janhvi Kapoor ने याद किया कि शो में आने से पहले कई लोगों ने उन्हें रैपिड फायर के सवाल पूछे, जिसके बाद Navya Naveli ने उन्हें शो पर आने से मना कर दिया। Janhvi ने कहा, “Navya सोचती है कि मैं तैयार नहीं हूं। उन्होंने कहा, ‘मत जाओ’।”
यहां देखें प्रोमों-
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Koffee With Karan के रैपिड फायर राउंड में Kajol-Rani ने की खूब मस्ती, वीडियो वायरल
Khushi की डेटिंग लाइफ
जब Karan ने Khushi से पूछा कि क्या वह Vedang Raina को डेट कर रही है? तो उन्होंने जवाब दिया, “आप Om Shanti Om के उस सीन को जानते हैं, जहां लोग एक लाइन कहते हैं ‘Om और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।'” इस स्टेटमेंट पर Karan भी हैरान रह जाते हैं।
(Courtesy-Instagram)
Janhvi-Shikhar डेटिंग?
शो के एक सेगमेंट के दौरान Karan ने Khushi Kapoor से पूछा कि Janhvi किन लड़कों को डेट कर चुकी हैं। असमंजस में पड़ी Khushi ने पूछा कि क्या उन्हें उनका नाम बताना चाहिए, तो Janhvi ने Khushi से कहा,”ऐसा मत करो Khushi।”
(Courtesy-Instagram)
Karan ने Janhvi से उनकी स्पीड डायल लिस्ट में तीन लोगों के बारे में भी पूछा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “पापा, Khushu और Shikh..” और फिर अचानक से चुप हो गयीं। Karan और Khushi इस बात पर जोर-जोर से हंसने लगते हैं। बता दें Janhvi और Shikhar Pahariya की डेटिंग रूमर्स काफी टाइम से सुर्खियों में है। क्या Janhvi ने सच में अपना रिश्ता कन्फर्म कर दिया है?
(Courtesy-Instagram)
Janhvi ने दी Khushi को एडवाइस
इसके बाद Karan ने Khushi से पूछा कि अगर उनके परिवार के बारे में कोई रियलिटी शो बने, तो उसे क्या कहा जाना चाहिए। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “Walmart Kardashians”
(Courtesy-Instagram)
इसके बाद Karan ने Janhvi से पूछा कि अगर उन्हें Ananya Pandey के साथ काम करना हो, तो वह Khushi को क्या एडवाइस देंगी। Jahnvi ने जवाब दिया, “बस यह ध्यान रखना कि आप उन्हीं लोगों को पसंद न करें, जिन्हें वे भी डेट कर चुकी हैं।” इस बार पर सब हंसने लगे।
(Courtesy-Instagram)