Allu Arjun Net Worth: साउथ के सुपरस्टार Allu Arjun एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। चलिए आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं।
साउथ के सुपरस्टार Allu Arjun का क्रेज ना सिर्फ इंडिया बल्कि विदेश में भी हैं। Pushpa फेम एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग और स्टाइलिश लुक से करोड़ों लोगों का दिल जीता है। यही कारण है कि उन्हें Stylish Actor भी कहा जाता है। आज वह अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी नेट वर्थ (Allu Arjun Net Worth) के बारे में बताने जा रहे हैं।
(Courtesy-Instagram)
Allu Arjun एक फेमस स्टार हैं, जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। हर कोई उनकी प्रोपर्टी, सैलेरी, फीस और कारों के बारे में जानना चाहता है। ऐसे में हम आपको एक्टर की नेट वर्थ की बताने जा रहे हैं।
(Courtesy-Instagram)
Allu Arjun Net Worth
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Allu Arjun की नेट वर्थ (Allu Arjun Net Worth) की बात करें तो साल 2023 में उनकी नेट वर्थ 370 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
(Courtesy-Instagram)
Allu Arjun Salary
Allu हर महीने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं। उन्होंने साल 1985 में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर साल 2003 में फिल्म ‘गंगोत्री’ से डेब्यू किया था।
Allu Arjun Fees
Allu की ज्यादातर कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। उनका हैदराबाद में ‘300 जुबली’ नाइट क्लब है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ चार्ज करते हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह करीब 3 करोड़ रुपये वसूलते हैं।
Allu Arjun Car Collection
Allu Arjun के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास महंगी कारों का कलेक्शन है। उनके पास ढाई करोड़ की रेंज रोवर वोग है। उनके पास 7 करोड़ की वैनिटी वैन भी है। इसके अलावा उनके पास 1.20 करोड़ की Jaguar XJL, 80 लाख की BMW X5 और 86 लाख रुपये की Audi A7 भी है।
(Courtesy-Instagram)
Allu Arjun Home
Allu का हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलिशान बंगला है, जिसकी कीमत 100 करोड़ है। इसके अलावा वहां उनका नाइट क्लब और ऑफिस भी है।
(Courtesy-Instagram)
(Courtesy-Twitter)
(ये भी पढ़ें- Ram Charan Net Worth: जानें एक्टर के घर और गाड़ी के बारे में (btvnewz.com)
Allu Arjun Family
Allu की फैमिली की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में Sneha Reddy से शादी की थी। कपल के दो बच्चे बेटा Ayaan और बेटी Arhan हैं। Arhan एक्ट्रेस Samantha Ruth Prabhu की अपकमिंग फिल्म Shakantulam से डेब्यू करने वाली हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
आपको बता दें कि Allu एक अच्छे एक्टर तो हैं ही। इसके अलावा वह बहुत अच्छे डांसर भी हैं, इसका सबूत उनके गाने ‘Seeti Maar’ में मिल जाएगा, जिसमें फैंस उन्हें और उनके डांस मूव्स को काफी पसंद करते हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि वह चारकोल आर्टिस्ट भी हैं।
(Courtesy-YouTube)
हम भी BTVNEWZ की ओर से Allu Arjun को 41वें बर्थडे की बधाई देते हैं। वैसे, आपको एक्टर की नेट वर्थ के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। एक्टर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज के साथ।