Khushi Kapoor Dress 2023: फैंस The Archies के प्रीमियर पर Khushi Kapoor को Sridevi की आइकॉनिक ड्रेस में देखकर इमोशनल हुए। आइए आपको भी दिखाते हैं।
Khushi Kapoor Dress 2023: Khushi Kapoor अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘The Archies’ 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में रहती हैं। 5 दिसंबर को Khushi की नयी मूवी के प्रीमियर पर उन्हें उनकी मां Sridevi की आइकॉनिक ड्रेस में देखा गया। इस ट्रिब्यूट को देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए। आइए आपको भी दिखाते है उनकी ये स्पेशल ड्रेस।
(Courtesy-Instagram)
Khushi Kapoor Dress 2023
फिल्म के निर्माताओं ने 5 दिसंबर को मुंबई के Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) में फिल्म ‘The Archies’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट के साथ-साथ इस स्क्रीनिंग में शामिल हुए अन्य सेलेब्स ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा। पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय Khushi Kapoor की आइकॉनिक ड्रेस रही, जो उन्होंने अपनी मां Sridevi की याद में पहनी थी।
(Courtesy-Instagram)
Khushi ने एक गोल्डन शिमरी गाउन पहना था, जिसे उनकी मां Sridevi ने 2013 में पहना था। Khushi ने इस आइकॉनिक ड्रेस के साथ Sridevi का डायमंड का हार भी पहना, जो लीजेंडरी एक्ट्रेस ने 2011 के IIFA Awards में पहना था। Khushi ने अपने इस लुक को एक हेयर बन के साथ कम्पलीट किया।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब Sridevi की बेटी ने उनका लुक रिपीट किया हो। Khushi Kapoor से पहले Janhvi Kapoor को भी अपनी मां के आइकॉनिक लुक्स में देखा गया है। Janhvi को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अपनी मां की कांजीवरम साड़ी में देखा गया था, जिसे एक्ट्रेस ने 2013 में Ram Charan की शादी में पहना था।
(Courtesy-Instagram)
Suhana Khan से लेकर Khushi Kapoor तक, जल्द होगा इन स्टार किड्स का बॉलीवुड डेब्यू
फैंस का रिएक्शन
फैंस का मानना है कि Khushi के इस बड़े दिन पर उनका ये लुक काफी इमोशनल और गर्व का क्षण है। उन्होंने ना केवल अपनी मां का आउटफिट और गहनों को दोहरा कर एक्ट्रेस को शानदार ट्रिब्यूट दिया है। फैंस को Khushi को इस ड्रेस में देखकर Sridevi की याद आ गयी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कमेंट्स करते हुए कहा कि “वो आज बहुत प्राउड होंगी।”
(Courtesy-Instagram)
Jahnvi ने दी बधाई
Janhvi Kapoor अपनी बहन Khushi Kapoor को सपोर्ट करने फिल्म के प्रीमियर में नजर आई थीं। स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने Khushi के लिए एक प्यारा पोस्ट भी शेयर किया और लिखा “मेरी लाइफ की सनशाइन आज सिनेमा में कर रही है शाइन, तुम मैजिकल हो Khushi”।
(Courtesy-Instagram)
The Archies
Zoya Akhtar द्वारा निर्देशित OTT फिल्म ‘The Archies’ में Khushi Kapoor ‘Betty’ की भूमिका में नजर आएंगी और यह 7 दिसंबर को Netflix पर रिलीज होगी। यह फिल्म Suhana Khan और Agastya Nanda की भी पहली फिल्म है।
(Courtesy-Instagram)
आपको Khushi Kapoor Dress 2023 का ये आइकॉनिक ट्रिब्यूट कैसा लगा? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। बॉलीवुड से जुड़ी खबरों के लिए हमारे पेज BTVNEWZ पर बने रहें।