इंडस्ट्री के फेमस कपल Karan Kundra और Tejasswi Prakash को उनके नए घर के सामने स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Bigg Boss 15 की सुपरहिट जोड़ी Karan Kundrra और Tejasswi Prakash की रिलेशनशिप काफी चर्चित है। पिछले 2 सालों से दोनों साथ में हैं और फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद हैं। शो के दौरान Karan को Tejasswi से प्यार हो गया था और एक्टर ने वहीं अपने प्यार का इजहार किया था। तब से अब तक दोनों साथ हैं और फैंस प्यार से इन्हें TejRan बुलाते हैं।
(Courtesy-Instagram)
अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते Karan और Tejaswi को हाल ही में उनके बांद्रा वाले नए घर के सामने स्पॉट किया गया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Viral Bhayani के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में Karan और Tejaswi को एक शानदार कार में बैठे देखा गया। ये जोड़ी बाहर ही निकल रही थी, तभी फोटोग्राफर्स ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे बातचीत की। एक फोटोग्राफर ने Tejasswi को ‘भाभी’ कहा और उन्हें चिढ़ाते हुए पूछा, “भाभी घर कैसा लगा”। यह सुनकर अभिनेत्री शर्मा गईं और जवाब दिया ‘अच्छा लगा’। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें- Tejasswi Prakash ने साल के आखिरी दिन टेका मुक्तेश्वर मंदिर में माथा, सिंपल लुक में वायरल फोटोज ► BTVNEWZ)
दिसंबर 2022 में दोनों ने दुबई में नया घर खरीदा था और अपने होम टूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फैंस को भी उनका ये वीडियो काफी पसंद किया था।
Karan-Tejasswi ने साथ में मनाया नया साल
Karan-Tejasswi ने साथ में नए साल 2023 का स्वागत किया। Karan ने इस खास पल का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वह अपनी लेडी लव को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को ये तस्वीर काफी पसंद आ रहा है।
(Courtesy-Instagram)
आपको बता दें कि Tejasswi Prakash कई हिट शोज में नजर आ चुकी हैं। वह Bigg Boss 15 की भी विनर रह चुकी हैं। उन्होंने 40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक चमकदार नई ट्रॉफी जीती थी। वहीं Prateek Sehajpal और Karan Kundrra को फर्स्ट और सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया था।