Is Green Tea Bad For You: क्या आप भी अपने दिन की शुरुआत Green Tea के साथ करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए कितनी सही है।
Is Green Tea Bad For You: आज के मॉर्डन जमाने में लोग हेल्दी रहने के लिए Green Tea का सेवन करते हैं। हालांकि कुछ लोगों को शंका भी रहती है कि इसका सेवन कैसे करें। साथ ही लोगों के मन में ये भी सवाल है कि ग्रीन टी शरीर के लिए सही या बुरी। तो चलिए आपके इन सभी सवालों के जवाब हम इस लेख में आपको देंगे।
(Courtesy-Pexels)
Is Green Tea Bad For You
वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल घटाने के लिए Green Tea सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। अगर कोई शख्स फिटनेस के बारे में सोचता है, तो उसके प्लान में ग्रीन टी जरूर शामिल होती है। डॉक्टर्स का मानना है कि ग्रीन टी के सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और स्किन भी अच्छी होती है। इसके साथ ही एक्टिवनेस भी बढ़ती है। जिस तरह से ग्रीन टी के फायदे है वैसे ही उसके नुकसान भी हैं।
(Courtesy-Pexels)
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/know-here-coffee-benefits-and-right-way-of-drinking/)
लोग अगर फिट रहने के लिए सुबह एक्सारसाइज के बाद खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो ये काफी नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो खाली पेट ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए, इससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है। ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाते हैं। इससे पेट में दर्द, जलन और गैस की समस्या बढ़ सकती है।
ग्रीन टी हमेशा खाने के बाद या खाने के बीच में पीनी चाहिए। क्योंकि इसमें ज्यादा कैफीन पाया जाता है, जिससे पेट को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हमेशा इसे भरे पेट पर पीना चाहिए।
आप नाश्ते से एक घंटे पहले ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसे सुबह और शाम में पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। साथ ही ये वजन घटाने में मददगार होती है।
ग्रीन टी का ज्यादा इस्तेमाल ना करें, क्योंकि इसे ज्यादा पीने से उल्टी और चक्कर जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती है।
एक दिन में 3-4 कप से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
कुछ लोग ग्रीन टी में दूध और चीनी मिलाकर पीते हैं। ऐसा करने से परहेज करें।
खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी ना पिएं। ये खरतनाक साबित हो सकता है।
(Courtesy-Pexels)
Green Tea पीने का सही समय
क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी पीने का भी सही समय होता है। खाली पेट इसे पीने से नुकसान हो सकता है। तो आप सुबह उठकर भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाएं और इसके बाद एक कप ग्रीन टी पीएं।
इसके अलावा रात के वक्त कभी भी ग्रीन टी का सेवन ना करें। इससे नींद आने में प्रॉब्लम हो सकती है। इसके अलावा इसे ज्यादा नहीं पीनी चाहिए। ये फायदे की जगह नुकसान कर सकती है, क्योंकि इसके 4 से ज्यादा कप लेने से लीवर की समस्या शुरू हो जाती है।
(Courtesy-Pexels)
Green Tea के 2 बड़े फायदे
यूं तो ग्रीन पीने के कई फायदे हैं, लेकिन दो बहुत बड़े लाभ हैं।
- वजन घटाने में मदद
- हार्ट के लिए फायदेमंद
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/how-to-avoid-heat-wave-know-5-ways/)
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से वजन कम होता है। इसके अलावा आप रोज 1 से 2 कप अगर ग्रीन टी का सेवन करेंगे तो आपके शरीर से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होगा। इससे दिल की बिमारियों में भी फायदा होगा।
(नोट- हमारे द्वारा बताई गई जानकारी केवल एक्सपर्ट्स की राय है। अगर आप ग्रीन टी पीना शुरू करने जा रहे हैं, तो इससे पहले आप डॉक्टर्स से संपर्क करें।)
अब लोगों के मन में सवाल ये भी होगा कि ग्रीन टी को बनाने का सही तरीका क्या है। तो चलिए हम आपको एक वीडियो दिखाते हैं, जिसे देख आप समझ जाएंगे कि ग्रीन टी कैसे बनती है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Is Green Tea Bad For You पर ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी और जानकारियों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।