Gadar 2-OMG 2 Collection: Gadar 2 और OMG 2 रिलीज हो चुकी है, दोनों फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन आ चुका है, चलिए आपको बताते हैं।
Gadar 2-OMG 2 Collection: बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में Gadar 2 और OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर कल यानी 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। दोनों ही बड़े बजट और बड़े स्टार्स की फिल्में हैं, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ था। अब इन दोनों फिल्मों का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है। तो चलिए आपको बताते हैं दोनों फिल्मों की ऑपनिंग कितनी रही और दोनों का बजट कितना है।
Gadar 2 की बात करें तो 22 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बना है। साल 2001 में पहला पार्ट बना था, जो सुपर हिट था। अब इसका दूसरा पार्ट बना है, जिसमें एक बार फिर तारा और सकीना की जोड़ी देखने को मिली है। पर्दे पर आते ही Sunny Deol और Ameesha Patel ने आग लगा दी। दर्शकों में इस फिल्म का क्रेज इतना है कि पहले ही दिन थिएटर्स फुल हो गए। हर सीन और डायलॉग्स पर फैंस ने ताली बजा दी।
सिनेमाघरों में हुआ बिग क्लैश, आज रिलीज हुई OMG 2 और Gadar 2 जैसी बड़ी फिल्में
(Courtesy-Instagram)#OMG2 #Gadar2 #bollywoodnews #BTVNEWZ @btvnewz @akshaykumar @iamsunnydeol pic.twitter.com/huudzCHjew
— BTVNEWZ (@btvnewz) August 11, 2023
जानें Gadar 2-OMG 2 Collection
पहले ही दिन ये फिल्म हाउसफुल रही। दिल्ली-एनसीआर से लेकर छोटे शहरों तक में फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। एडवांस बुकिंग में इस फिल्म के 20 लाख से भी ज्यादा टिकट बिके थे। अब रिलीज होने के पहले दिन फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। फिल्म क्रिटिक Taran Adarash ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म ने 40.10 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो काबिले तारीफ है।
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/review-of-gadar-2-movie-in-hindi/)
फिल्म के बजट की बात करें तो ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट में बनाया गया है। ऐसे में पहले ही दिन फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। ये हफ्ता खत्म होने में अभी दो दिन बाकी है, अगर इसी रफ्तार से फिल्म चली तो 2 दिनों में फिल्म 100 करोड़ आराम से कमा लेगी।
#SunnyDeol unleashes his power… All pre-release calculations / estimations go for a toss… #Gadar2 RUNS RIOT at the #BO, is SENSATIONAL on Day 1… FLYING START all over… SECOND HIGHEST OPENER OF 2023… Fri ₹ 40.10 cr. #India biz.
Mass sectors and single screens are on a… pic.twitter.com/XGYWlDk0T9
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 12, 2023
OMG 2 का कलेक्शन और बजट
वहीं बात करें OMG 2 की तो इस फिल्म को दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स ने भी पसंद किया है। फिल्म की स्टोरी से लेकर एक्टिंग तक सब कुछ काफी शानदार है। ये फिल्म लोगों को इसलिए भी पसंद आ रही है, क्योंकि ये एक सामाजिक मुद्दे पर बेस्ड है, जिसे बेहद खूबसूरती के साथ पर्दे पर दर्शाया गया है। Akshay Kumar की ये फिल्म सेक्स एजुकेशन पर आधारित है। इस फिल्म में Akki ने शिव दूत का रोल निभाया है। वहीं Pankaj Tripathi और Yami Guatam भी अहम रोल में हैं।
फिल्म का कहानी, टॉपिक और एक्टिंग सब काफी दमदार है, लेकिन इसके बावजूद भी ये फिल्म Gadar 2 के आगे टिक नहीं पाई। पहले दिन Akshay Kumar की फिल्म ने 10.26 करोड़ रुपए कमाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए है। हालांकि वीकेंड आ गया है और आने वाले समय में त्यौहार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को इसका फायदा मिल सकता है।
#OMG2 fares much better than expected, although the numbers are severely impacted by #Gadar2 wave… Recorded better occupancy at prime multiplexes in evening and night shows, which should ensure solid growth over the weekend… Fri ₹ 10.26 cr. #India biz.#OMG2 is heavily… pic.twitter.com/PCeVBP7k0J
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 12, 2023
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/akshay-kumar-omg-2-movie-review-in-hindi/)
आपको बता दें कि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा क्लैश हुआ है, जिसका असर पहले दिन Akshay Kumar की OMG 2 पर पड़ा है। अब देखना ये होगा कि दोनों में से आगे कौन सी फिल्म कितनी कमाई करती है। वैसे, इन दोनों फिल्मों में से आपको कौन सी मूवी ज्यादा पसंद आई? हमें कमेंट में जरूर बताएं। साथ ही ये भी बताएं कि Gadar 2-OMG 2 Collection पर आपको क्या कहना है? दोनों फिल्मों के कलेक्शन जानने के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।