Priyanka Chahar Chaudhary और Ankita Gupta (PriyAnkit) को म्यूजिक वीडियो Kuch Itne Haseen में फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं।
Priyanka Chahar Chaudhary और Ankita Gupta जिन्हें फैंस प्यार से ‘PriyAnkit’ कहते हैं, वह अपने टैलेंट और केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। सीरियल Udaariyan में दोनों को एक साथ देखा गया था और इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों को Bigg Boss 16 में देखा गया, जहां फैंस ने इन्हें काफी पसंद किया था। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी काफी एक्टिव रहते हैं और उनके फैंस भी उन्हें साथ देखना पसंद करते हैं।
(Courtesy-Instagram)
अब हाल ही में दोनों का नया म्यूजिक वीडियो Kuch Itne Haseen रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ”प्यार हमेशा सुना नहीं जाता लेकिन महसूस किया जाता है”।
यहां देखें पोस्ट –
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
क्या है खास गाने में
वीडियो की बात करें तो दोनों साथ में नजर आ रहे हैं और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह PriyAnkit के प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वीडियो में दोनों एक बहरे और मूक कपल के तौर पर दिख रहे हैं, जो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। यह वीडियो किसी परियों की कहानी से कम नहीं लग रहा है। वे एक-दूसरे के साथ जागते हैं, एक साथ खाना बनाते और खाते हैं, एक साथ समय बिताते हैं, बाहर जाते हैं, किताबें पढ़ने और फिल्में देखने में समय बिताते हैं और गाने के अंत में शादी कर लेते हैं।
यहां देखें म्यूजिक वीडियो –
(Courtesy-YouTube)
इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और एक बार फिर दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है। Yasser Desai द्वारा गाये गए इस गाने को Harsh Kargeti ने कम्पोज किया है और इसके लाइन्स Samay ने लिखे हैं। Priyanka और Ankit की लोकप्रियता की वजह से वीडियो को कुछ ही घंटों में लगभग 1.5 लाख व्यूज मिल गए थे। फैंस बढ़-चढ़कर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ ने लिखा, ”हसीन तो हैं हमारे PriyAnkit”, तो वहीं कुछ ने लिखा, ”दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं”।
यहां देखें कमेंट्स –
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें – Nach Baliye 10: रील लव बर्ड्स Gaurav और Rupali में होगा Battle, शो के मेकर्स ने किया अप्रोच)
(Courtesy-Instagram)
(Courtesy-Instagram)
आपको बता दें कि शो Udaariyaan के बाद Priyanka और Ankit सबके फेवरेट बन गए हैं। दोनों ने साथ में BB16 में प्रवेश किया था। Ankit अब डेली सोप Junooniyatt में Gautam Singh Vig और Neha Rana के साथ मेल लीड किरदार में नजर आ रहे हैं।
(Courtesy-Instagram)
आपको Kuch Itne Haseen म्यूजिक वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं। ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।