Diwali Party से Shehnaaz Gill की एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह इस बार सिंगर Guru Randhawa के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
बॉलुीवड में लगातार Diwali Party हो रही है, जिसमें लगभग पूरी एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री शामिल हो रही है। सभी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पंजाब की कैटरीना कैफ Shehnaaz Gill की भी फोटोज और वीडियोज खूब धूम मचा रही हैं।
Photo Courtesy- Instagram.
Shehnaaz Gill लगातार बॉलीवुड की Diwali Party में शामिल हो रही हैं। ऐसी ही एक पार्टी में उन्हें फिर देखा गया, जहां वह पंजाबी सिंगर Guru Randhawa के साथ जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
Photo Courtesy- Instagram.
सेलिब्रटी फोटोग्राफर Viral Bhayani ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह Guru के साथ डांस करती हुई और मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पार्टी में काफी मस्ती की थी। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे थे। यहां देखें वो वीडियो-
View this post on Instagram
Guru और Shehnaaz के इंस्टा वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और अपना प्यार दोनों पर बरसा रहे हैं। किसी ने लिखा क्यूट तो किसी ने लिखा ब्यूटीफुल।
इससे पहले Shehnaaz प्रोड्यूसर Ramesh Taurani की दिवाली पार्टी में दिखाई दी थीं। काली साड़ी में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने Vicky Kaushal के साथ जमकर मस्ती की थी।
Photo Courtesy- Instagram.
बता दें कि Shehnaaz Gill पंजाब का एक जाना पहचाना नाम हैं। वह कई पंजाबी गानों और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह Bigg Boss 13 में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें अलग पहचान मिली और अब वह जल्द ही Salman Khan की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
Photo Courtesy- Instagram.
फिलहाल आपको Shehnaaz Gill की लेटेस्ट Diwali Party की तस्वीर कैसी लगी?