Cold and Cough Natural Remedies: बदलते मौसम में जुकाम और खांसी होना आम बात हैं। इससे राहत पाने के लिए हम आपको 8 घरेलू उपाय बताएंगे।
Cold and Cough Natural Remedies: जुकाम-खांसी हर बदलते मौसम के साथ होता है। ये एक आम समस्या है। हालांकि कभी कभी ये परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को सांस लेने में खाने-पीने तक में दिक्कत आने लगती है। क्योंकि वायरल, इंफेक्शन, एलर्जी और साइनस के कारण भी Cold and Cough हो सकता है। जैसे ही मौसम बदलता है ये हमारी बॉडी को इफेक्ट करता है।
(Courtesy-Pexels)
जिनकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग है उन्हें तो ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन जिनकी इम्यूनिटी वीक है उन्हें Cold and Cough से बहुत ज्यादा परेशानी होती है। वे जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं और अगर समय रहते इनके Cold and Cough का इलाज नहीं किया गया तो गंभीर बीमारी में बदल सकती है।
Cold and Cough से बचने के लिए कई घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। कुछ लोग हल्का जुकाम और खांसी होने पर भी डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं, लेकिन ऐसे में आपको डॉक्टर के पास नहीं बल्कि अपनी रसोई की ओर जाना चाहिए। जी हां घर पर ही आप अपने जुकाम-खांसी को ठीक कर सकते हैं।
(Courtesy-Pexels)
Cold and Cough Natural Remedies
तो चलिए हम आपको आज ऐसे 8 घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर पर ही अपना जुमाम और खांसी ठीक कर सकते हैं।
1- गर्म चीजों का सेवन करें
सर्दी-जुकाम होने पर सबसे पहले ठंडी चीजों का सेवन करना छोड़ दें। ये आपकी परेशानी को और बढ़ाएंगे। केवल गर्म चीजों का ही सेवन करें। जैसे-सूप, चाय, कॉफी या गर्म पानी।
(Courtesy-Pexels)
2- काली मिर्च
काली मिर्च आसानी से आपको अपने घर में मिल जाएगी। ये एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आप बदलते मौसम में कोल्ड और कफ से जूझ रहे हैं तो आप आधा चम्म्च काली मिर्च में देसी घी मिलाकर खाएं। इससे खांसी में आराम मिलेगा।
(Courtesy-Pexels)
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/nipah-virus-here-symptoms-and-signs/)
3- लहसुन
ज्यादातर लहसुन सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे अगर घी में भून कर गर्म पानी के साथ खाया जाएं, तो ये Cold and Cough से राहत दिला सकता है। हालांकि हर कोई लहसुन नहीं खाता तो इसलिए आप बाकी टिप्स अपना सकते हैं।
(Courtesy-Pexels)
4- अदरक
अदरक हेल्थ के लिए काफी हेल्दी है। इसे अगर जुकाम-खांसी में खाया जाए तो तुंरत राहत मिलती है। अगर आप भी अदरक पसंद करते हैं तो या इसका इस्तेमाल अपनी चाय में कर सकते हैं, जो आपका गला साफ करेगी। या फिर अदरक के छोटे टुकड़े करके उसमें नमक मिलाएं और खाएं। ऐसा करने से भी गला साफ और सारे बैक्टीरिया मर जाएंगे।
(Courtesy-Pexels)
5- आंवला
ये तो आप सभी जानते होंगे कि आंवला सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। ये खून के संचार को बढ़ाता है और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। इसका सेवन करने से आपको कोल्ड और कफ में राहत मिलेगी।
(Courtesy-Pexels)
6- तुलसी
तुलसी की हिंदू धर्म में अलग ही मान्यता है। इसके अलावा इसका सेवन भी किया जाता है क्योंकि ये काफी फायदेमंद है। अगर कफ और कोल्ड में आप तुलसी का काढ़ा या तुलसी की चाय का सेवन करेंगे तो इसमें राहत मिलेगी। साथ ही गले की खराश में भी आराम मिलेगा।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
7- अलसी
अलसी के बीजों को अगर Cold and Cough में सेवन किया जाए, तो भी आराम पड़ेगा। इन बीजों को मोटा होने तक पानी में उबालें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। इसे खाने से जुकाम-खांसी में आराम मिलेगा।
8- हल्दी
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल प्रॉप्रर्टीज रहती हैं। ये वायरल और इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है। इतना ही नहीं हल्दी जुकाम-खांसी में हारत देगी। आप हल्दी का दूध भी पी सकते हैं, इससे आपको Cold and Cough में आराम मिलेगा।
(Courtesy-Pexels)
(नोट- हमारे द्वारा बताए गए टिप्स सिर्फ हल्की जुकाम और खांसी के लिए है। अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।)
Cold and Cough Natural Remedies की आपको कैसी लगी? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी और जानकारियों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।