Bridal Makeup Look 2023 में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ सिंपल और स्टाइलिश लुक्स। आइये देखें।
इंडियन Bridal Makeup Look में स्टैंडर्ड ब्लैक लाइनर और रेड-लिप के अलावा काफी बदलाव आ गया है। आजकल दुल्हनें अपने लुक को एलिगेंट और क्लासी बनाने के लिए सभी घिसे-पिटे तरीकों को छोड़ नए-नए तरीके अपना रही हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन Bridal Makeup Look जिससे आप अपने लुक को खूबसूरत और बेहतरीन बना सकती हैं। इसमें सिंपल एलिगेन्स लुक, रेड लिपस्टिक ग्लो, पिंक लिड्स, सॉफ्ट टोन्स, मोनोक्रोमैटिक पिंक पैलेट, टाइमलेस लुक, आदि शामिल हैं, जो आपको बेशक काफी पसंद आयेंगे।
(Courtesy-Pexels)
1. सिंपल एलिगेन्स लुक
आईलाइनर के पतले स्ट्रोक के साथ, काजल की एक परत, गुलाबी रंग के न्यूड लिपस्टिक और ड्यूवी मेकअप के साथ यह लुक उन दुल्हनों के लिए एकदम सही है, जो अपनी शादी के दिन सिंपल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। कुंदन के गहनों के साथ वह बहुत ही खूबसूरत और सुंदर दिखेंगी।
2. मैट बेस के साथ स्मोकी आइज
मैट, ब्राउन अंडरटोन और लिपस्टिक के साथ अच्छी तरह ब्लेंडेड स्मोकी आई ब्राइड्स को आकर्षक लुक देती हैं। हालांकि स्मोकी आई के लिए बहुत ही ध्यान देना पड़ता है, अगर यह ठीक से नहीं हुआ तो लुक को खराब कर सकता है।
(Courtesy-Parul Garg)
3. रेड लिपस्टिक ग्लो
वैसे तो आजकल सभी ब्राइड्स न्यूट्रल पिंक और मैट न्यूड्स लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं लेकिन नाइट टाइम Bridal Makeup Look के लिए आप रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके चेहरे पर ब्राइटनेस लाएगा।
(Courtesy-Pexels)
4. पिंक लिड्स
अगर आपको फुल स्मोकी आई अच्छी नहीं लगती है, तो पिंक लिड्स वाला Bridal Makeup सिर्फ एक तरफ से स्मोक्ड आउट आपको काफी पसंद आएगा। इसे आप ब्लश पिंक गालों और पूरी तरह से लाइन्ड लिप्स के साथ कंप्लीट कर सकते हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-KarishmaGangwani bridalartist)
(ये भी पढ़ें – Makeup Ideas 2023: इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के मेकअप से लें Inspiration, लगाएं अपनी सुंदरता में चार चांद)
5. साउथ इंडियन Bridal Makeup Look
साउथ इंडियन ब्राइडल मेकअप दुल्हन की रेशमी साड़ी और गहनों के साथ अच्छा लगता है। इसके साथ रेड लिपस्टिक लुक में चार चांद लगा देती है। यह लुक ब्राइड्स द्वारा काफी पसंद की जाती है।
6. सॉफ्ट टोन्स
पूरे बेस मेकअप में सॉफ्ट और हाइलाइट किए गए टोन ब्राइडल लुक को बेहतरीन बनाते हैं। इसके लिए सही Bridal Makeup Artist का चुनाव करना बेहद ही जरूरी है, ताकि वह समझ सके कि आपके पहनावे में सबसे अच्छा क्या लगेगा।
(Courtesy-Pexels)
7. ब्लेंड कलर्स
कुछ ब्राइड्स को अनोखा और खूबसूरत आई मेकअप लुक बहुत पसंद होता है, जो उनके लहंगे के रंगों के साथ रंग अच्छी तरह से मेल खाते हैं। आप यह Bridal Makeup Look जरूर ट्राई कर सकते हैं। ब्लेंड कलर्स की वजह से आप सबसे यूनिक और स्टाइलिश लगेंगी।
View this post on Instagram
(Courtesy-Parul Garg)
8. मोनोक्रोमैटिक पिंक पैलेट
इंडियन वेडिंग मेकअप लुक में मोनोक्रोमैटिक पिंक पैलेट फ्रेश और रोमांटिक लगता है। यह डे-टाइम शादी के लिए बेस्ट लुक होता है।
9. टाइमलेस लुक
न्यूड लिपस्टिक और बेस मेकअप के साथ उभरी हुई आंखें हमेशा एक क्लासिक लुक देती हैं। साइड में फूले हुए हेयर कर्ल पूरे लुक को परफेक्ट बना देता है। यह टाइमलेस लुक आपकी खूबसूरती बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
View this post on Instagram
(Courtesy-Parul Garg)
उम्मीद है कि आप इनमें से कोई एक लुक जरूर ट्राई करना चाहेंगे। आपको कौन सा Bridal Makeup Look सबसे ज्यादा पसंद आया? कमेंट कर हमें जरूर बतायें और ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।