Bollywood Top Flop Movies 2023: इस साल बॉक्स-ऑफिस पर कुछ ऐसे फिल्में रिलीज हुईं, जो ज्यादा समय तक नहीं टिक पायीं। इनके बारे में जानते हैं।
Bollywood Top Flop Movies 2023: अच्छी फिल्मों को हमेशा दर्शक बढ़-चढ़कर देखने जाते हैं, लेकिन कई फिल्में ऐसी रिलीज हो जाती हैं, जो लोगों से कनेक्ट नहीं हो पातीं। फिल्म के फ्लॉप होने के कई कारण सामने आते हैं, जिनमें एक्टर की खराब एक्टिंग, घिसी-पिटी कहानियों के ऊपर बनी मूवी, फिल्म की डायरेक्शन में कमी और सब कुछ सही होने के बाद भी फिल्म का गलत टाइम पर रिलीज होना।
(Courtesy-Twitter)
Bollywood Top Flop Movies 2023
बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर इस साल सुपरहिट साबित हुईं, तो दूसरी ओर कई मूवीज बुरी तरीके से फ्लॉप हो गयीं। इस लेख में हम साल 2023 की डिजास्टर फिल्मों के बारे में जानते हैं-
The Lady Killer
Ajay Bahl निर्देशित फिल्म The Lady Killer इस साल की टॉप 1 फ्लॉप फिल्म है। लीड एक्टर की बात करें, तो Arjun Kapoor और Bhumi Pednekar ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। Arjun की एक्टिंग को दर्शक पसंद नहीं करते जिस कारण यह फिल्म सबसे टॉप की फ्लॉप मूवी बन गयी है। यह फिल्म लगभग 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, जो कि रिलीज होने के बाद सिर्फ 1 लाख रुपये की ही कमाई कर पाई।
(Courtesy-Twitter)
Kuttey
Kuttey एक क्राइम एक्शन पर आधारित फिल्म है, जिसे Aasmaan Bhardwaj ने लिखा और निर्देशित किया है। मूवी में Arjun Kapoor, Tabu, Naseeruddin Shah ने मुख्य भूमिका निभाई है और Konkana Sharma और Radhika Madan ने सपोर्टिंग रोल किया है।
(Courtesy-Twitter)
इस फिल्म में कलाकार तो बड़े-बड़े हैं, पर यह बॉक्स-ऑफिस पर दर्शकों का दिल नहीं जीत सकी। Arjun Kapoor की एक्टिंग दर्शकों ने पसंद नहीं की, जो कि इस फिल्म के न चलने का एक कारण हो सकता है। इसके अलावा फिल्म अपने बजट के आधे के बराबर की कमाई नहीं कर पाई। Kuttey बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4.65 करोड़ रुपये पर ही सिमट गई।
Sorry to say but forget about the humans even dogs will also not do pee on this movie’s poster.#ArjunKapoor #Kuttey @arjunk26 pic.twitter.com/3kDfdOVC9v
— Swapnil Verma (@Swapnil10Verma) December 20, 2022
(Courtesy-Twitter)
Selfiee
बॉलीवुड की कॉमेडी ड्रामा फिल्म Selfiee, जिसे Raj Mehta ने डायरेक्ट किया था। यह मलयालम फिल्म Driving Liecense की रीमेक थी। इस फिल्म में लीड एक्टर Akshay Kumar, Emraan Hashmi और Nushrat Bharucha थे। इसमें Akshay Kumar की एक्टिंग और कहानी को फैंस की ओर से खराब रिस्पॉन्स मिला, जिसके चलते ये 2023 की फ्लॉप मूवीज में शामिल हो गयी। बता दें फिल्म लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और सिर्फ 23.6 करोड़ रुपये पर ही बुरी तरीके से सिमट गयी।
(Courtesy-Twitter)
Gumraah
क्राइम, थ्रिलर ड्रामा बेस्ड फिल्म Gumraah हिंदी भाषा में बनी फिल्म है, जो की Vardhan Ketkar द्वारा निर्देशित की गयी। लीड रोल के कलाकार Aditya Roy Kapoor और Mrunal Thakur हैं। यह मूवी सिनेमाघरों में ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई। दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। बात करें कमाई की, तो फिल्म 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। रिलीज होने के बाद यह मूवी सिर्फ 10 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई।
(Courtesy-Twitter)
Adipurush
इंडियन मायथोलॉजिकल और एक्शन फिल्म Adipurush भी इस साल की फ्लॉप मूवीज में शामिल है। इस फिल्म का डायरेक्शन Om Raut ने किया था। बात करें लीड एक्टर की, तो साउथ के सुपर एक्टर Prabhas, Saif Ali Khan, Kriti Sanon, Sunny Singh और Dev Dutt Nage थे। इस फिल्म के फ्लॉप होने का सबसे बड़ा कारण ‘रामायण’ की कहानी को उलट-पलट कर दिखाना है।
(Courtesy-Twitter)
Adipurush मूवी में हनुमान जी के डायलॉग्स में गलत भाषा का उपयोग करना और रावण के किरदार में असलियत को न दिखाना जैसे कारण इस फिल्म को फ्लॉप करने में रहे। बता दें फिल्म बॉलीवुड के इतिहास में सबसे महंगी फिल्म थी, जो की लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी। मूवी के गाने जिस दिन आउट हुए थे, उसी दिन से ही इसे बैन करने की मांग उठ गई थी। अनेक और कारणों के चलते यह फिल्म लगभग 450 करोड़ रुपये के बजट पर ही सिमट गयी।
(Courtesy-Twitter)
Ganpath
Tiger Shroff, Amitabh Bachchan और Kriti Senon की फिल्म Ganpath भी इस साल की सबसे फ्लॉप फिल्मों में से एक है। Vikash Bahal द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2023 की महंगी बजट वाली फिल्म में से एक है, जो कि 200 करोड़ रुपये में बनी थी।
(Courtesy-Twitter)
दर्शकों ने इस फिल्म को पसंद नहीं किया, जिसका कारण फिल्म की शौकिया और खराब तरीके से तैयार किए गए वीएफएक्स की एडिटिंग है। यह मूवी सिनेमाघरों में भी औंधे मुंह गिरी। यह सिर्फ 13.3 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई।
(Courtesy-Twitter)
आपको Bollywood की 2023 की Top Flop Movies लिस्ट कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं और फिल्मों से जुड़ी अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।