Bobby Deol in Animal: फिल्म में एक्टर का एंट्री सॉन्ग बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हो रहा है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Bobby Deol in Animal: 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज मूवी Animal ने दर्शकों पर अपना जलवा अभी तक बिखेरा हुआ है। फिल्म की कहानी के साथ गानों को भी फैंस की तरफ से जमकर प्यार मिल रहा है। इन्हीं में से एक सॉन्ग बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये गाना है फिल्म के विलेन यानी Bobby Deol की एंट्री का।
(Courtesy-Instagram)
Animal फिल्म का गाना, जिसका टाइटल ‘Jamal Kudu’ है, इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा के रखा है। मूवी के जिस पार्ट में Abrar की एंट्री होती है, उस समय यह गाना बजता है। ये गाना आजकल लोगों का फेवरेट बन गया है।
Bobby Deols Entry in #Animal🔥😇 pic.twitter.com/TjtFdkX48F
— Rahul Yadav 🇮🇳 (Follow Back) ↗️ (@RahulKu29607411) December 5, 2023
(Courtesy-Twitter)
वीडियो में दिख रहा है कि Bobby खुद की शादी में डांस कर रहे हैं। उन्होंने मुंह में सिगरेट ली हुई है और सिर पर कांच की गिलास में शराब रखी हुई है। उसके बाद वो गोल-गोल घूमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
(Courtesy-YouTube)
Bobby Deol in Animal
इस गाने को सुनकर Bobby के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। यह असल में एक विदेशी गाना है जिसकी असली भाषा ईरानी है। इस गाने का अगर अंग्रेजी अनुवाद किया जाये तो, इसका अर्थ है- “ओ माय क्यूटी, मेरे दिल से मत खेलो, आप जा रहे हैं, एक सफर शुरू कर रहे हैं, और मैं पागल हो रहा हूं, ओ माय लव, मेरे प्यारे”।
(Courtesy-YouTube)
गाने को सुनकर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई एक्टर की तारीफ कर रहा है, तो कोई सॉन्ग की। फैंस कमेंट कर लिखते हैं- “ही इज नॉट एन एक्टर, ही इज एन इमोशन”, “लॉर्ड बॉबी विदाउट इवन अ सिंगल वर्ड ही मेड प्योरली जस्टिफाई हिज रोल व्हिच ऑनली ही कैन”।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Bobby को उनकी एक्टिंग पर इस गाने के कारण बहुत प्यार मिल रहा है। T-Series के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर कल यानी 6 दिसंबर 2023 को ये सॉन्ग रिलीज हुआ है। दर्शकों की ओर से ढेर सारा प्यार मिलने के कारण ये गाना म्यूजिक केटेगरी में #1 नंबर पर बना हुआ है।
जानें सॉन्ग की सच्चाई
असल में ये सॉन्ग 50 साल से भी अधिक पुराना है। Jamal Jamalo गाना 1950 में ईरानी स्कूल की खराजेमी गर्ल्स ने गाया था, जो कि हाई स्कूल की लड़कियां थीं। जब स्कूली लड़कियों ने ये गाना गाया था, तब भी बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इसके बाद 1977 में इस सॉन्ग को ऑफिशियली रिलीज किया गया था।
(Courtesy-Instagram)
इस गाने को फेमस ईरानी कवि Bijan Samandar ने लिखा था। पियानिस्ट Anoushiravan Rohani ने इस सॉन्ग का म्यूजिक तैयार किया था।
(Courtesy-Instagram)
बता दें Animal फिल्म रिलीज होने के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही है। फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। Sacknilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने वर्ल्डवाइड 527.6 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
क्या आपको Bobby Deol in Animal के इस वायरल सॉन्ग की असली जानकारी पता थी? कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह की अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।