Bigg Boss 17 News: हाल ही में अभी शो का ‘Weekend ka Vaar’ हुआ है। जिसमें Elvish और Manisha ने अपने डांस का जलवा बिखेरा है।
Bigg Boss 17 News: Salman Khan के रियलिटी शो में हर रोज़ कुछ न कुछ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभी हाल ही में शो का ‘Weekend Ka Vaar’ हुआ है। जिसमें Manisha Rani और Elvish Yadav भी नजर आए। आपको बता दे कि Bigg Boss 17 को शुरू हुए तीन हफ्तों से ज़्यादा का समय हो गया है। शो में लगातार कंट्रोवर्सी, लड़ाई, प्यार और फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते Salman Khan के शो का तीसरा वीकेंड का वार देखने को मिला। शुक्रवार के बैश में Salman Khan ने ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल को जमकर फटकार लगाई।
(Courtesy- Instagram)
Manisha Rani और Elvish Yadav की सेट पर एंट्री
शुक्रवार के वार में ही Manisha Rani और Elvish Yadav भी नजर आए। दरअसल ये दोनों Bigg Boss के सेट पर अपना गाना प्रमोट करने आए थे। उन दोनों का हाल ही में नया गाना रिलीज़ हुआ है जिसका नाम है ‘Bolero’। दोनों ने Salman Khan के साथ बहुत मस्ती की। शो के सेट पर दबंग एक्टर के साथ Manisha Rani और Elvish Yadav भी अपने गाने पर ठुमके लगते नजर आ रहे है। साथ ही Manisha Rani भी Salman के साथ फ़्लर्ट करते हुए भी नजर आ रही है।
View this post on Instagram
(Courtesy- Instagram)
Bigg Boss 17 News ‘Negative PR’ के बारे में बोले Elvish Yadav
Elvish Yadav हाल ही में ‘Negative PR’ के चंगुल फस गए थे। जिसमें उन्होंने ये तक कह दिया था कि “आपको यह सब आप मेरी ट्रॉफी जीतने के चक्कर में कर रहे है, तो ये ट्रॉफी मुझसे वापस ले लो लेकिन नेगेटिविटी मत फैलाओ।” यह सब इसलिए हुआ क्युकी ऑनलाइन Abhishek और Elvish को लेकर बहुत ज़्यादा नेगेटिविटी फैली हुई थी।
वो Salman Khan को बताते है कि किसी ने उनके बारे में बहुत ज़्यादा नेगेटिविटी फैलाई हुई है। इसपर Salman Khan ने Elvish को सलाह देते हुए कहा-“जब कोई जीत हासिल करता है, तो उसको इन सब चीज़ो का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही सुपरस्टार ने कहा कि अगर ज़िन्दगी में ऐसा कुछ होता है, तो इसका मतलब उन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ हासिल किया है।” उन्होंने एलवीश को दिलासा देते हुए कहा की इन सब चीज़ो के बारे में ज़्यादा चिंता न करे और अपनी लाइफ में आगे बढ़ते रहे।
Salman Khan advised Elvish Yadav aap successful ho ye sab baat ki parvah mat karo (on negative PR).pic.twitter.com/oN4weTCV3p
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 3, 2023
(Courtesy- Twitter)
आपको बता दे कि Manisha Rani और Elvish Yadav दोनों Bigg Boss OTT Season 2 में दिखाई दिए थे और Elvish इस कंट्रोवर्सिअल शो के विनर भी रह चुके है। दोनों के वर्क फ्रंट की बात करे तो, दोनों ही म्यूजिक एलबम्स में नजर आ रहें है और फैंस का खूब प्यार बटोर रहे है। Elvish पहले से ही YouTube की जानी मानी हस्तियों में से एक है। वो YouTube पर एंटरटेनिंग कंटेंट बनाते है और फैंस का प्यार बटोरते है।
(Courtesy- Instagram)
तो आपको Bigg Boss 17 का लेटेस्ट आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं। ऐसी ही Bigg Boss की लेटेस्ट अपडेट और न्यूज़ के लिए बने रहे हमारे पेज के साथ