Bigg Boss 16 में इस Weekend Ka Vaar के एपिसोड में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर से बेघर होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं वह कौन हैं।
इस हफ्ते Bigg Boss 16 में कुल मिलाकर 8 कंटेस्टेट को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। शो के लेटेस्ट एपिसोड पर नजर डाले तो Shiv Thakare ने Sumbul Touqeer Khan को तो नॉमिनेशन से बचा लिया, तो वहीं दूसरी तरफ ये भी तय हो गया है कि अब घर से किसकी विदाई होगी।
(Courtesy-Instagram)
Vikas Manaktala हुए बेघर
बीते हफ्ते में जहां पर Bigg Boss 16 के घर से Ankit Gupta की विदाई देखने को मिली थी। अब इस हफ्ते भी एक मेल कंटेस्टेंट की ही विदाई होगी। ये मेल कंटेस्टेंट कोई और नहीं Vikas Manaktala होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ये खबर पक्की हो गई है कि इस हफ्ते Weekend Ka Vaar के एपिसोड में होस्ट Salman Khan उन्हें बेघर कर देंगे। कुछ हफ्ते पहले ही Vikas ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट Bigg Boss 16 के घर में एंट्री की थी। दरअसल, इस हफ्ते उनके फैंस ने उन्हें सबसे कम वोट दिए हैं, जिस वजह से इनका बेघर होना पक्का है।
(Courtesy-Instagram)
जब से सोशल मीडिया पर Vikas Manaktala के एविक्शन की न्यूज आई है, तब से उनके फैंस मेकर्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं। फैंस का कहना है कि वे ही सबसे अच्छा गेम खेल रहे थे। गेम में जहां पर Vikas वक्त आने पर अपना स्टैंड लेने से कभी पीछे नही हटे, तो वहीं Archana से हुई लड़ाई के दौरान उनका गुस्सा भी साफ तौर पर देखा गया। ऐसे में उनके बेघर होने से फैंस शो के मेकर्स से काफी नाराज हैं और वह Sumbul Touqeer Khan के घर में होने पर भी सवाल उठा रहे हैं।
(Courtesy-Instagram)
Vikas Manaktala की शुरुआत
Vikas Manaktala पेशे से एक एक्टर हैं। उनका जन्म 10 फरवरी 1980 को दिल्ली में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षी दिल्ली के ही ‘Mira Model School’ से हुई है और Delhu University से एक्टर ने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी की है। Vikas एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दिल्ली में बचपन बिताने के बाद एक्टिंग के करियर में अपना नाम बनाने के लिए इन्हें सपनों के शहर यानी की मुंबई का रूख करना पड़ा। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में Left Right Left शो से की थी। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया, जिनमें Lal Ishq, Gulam, Jhansi Ki Rani और Main Na Bhulungi शामिल हैं।
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16: Vikas Manaktala के सपोर्ट में उतरीं वाइफ Gunjan, Archana पर लगाए आरोप ► BTVNEWZ)
Vikas Manaktala ने 21अप्रैल 2015 को Gunjan Walia से शादी की। Gunjan एक एक्ट्रेस हैं। जब से Vikas शो में आए हैं, तब से उनकी वाइफ लगातार उन्हें सपोर्ट कर रही हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
अब देखना होगा कि होस्ट का गुस्सा किस हद तक Archana पर बरपेगा और क्या इसके बाद इनकी हरकतों में कुछ बदलाव होता दिखेगा या नही। शो Bigg Boss 16 से जुड़ी खबरें जानने के लिए जुड़े रहें हमारे पेज के साथ।