Bigg Boss 16 के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस Katrina Kaif नजर आएंगी। वह शादी के बाद पहली बार शो के होस्ट और उनके एक्स बॉयफ्रेंड Salman Khan के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
टीवी शो Bigg Boss 16 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो के होस्ट Salman Khan को डेंगू हो गया था, जिसके कारण वह ब्रेक पर थे, इस दौरान फिल्ममेकर Karan Johar ने शो की कमान संभाली थी। हालांकि, अब Salman ठीक हो चुके हैं और वह जल्द ही दमदार वापसी करने वाले हैं।
Photo Courtesy- Instagram.
खबर है कि Weekend Ka Vaar इस बार खुद Salman Khan होस्ट करने वाले हैं। साथ ही शो में जल्द कुछ ऐसा दिखने वाला है, जिसका सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है।
Photo Courtesy- Instagram.
(ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16 में दूसरी बार कैप्टन बनें Shiv Thakre, Nimrit Kaur ने किया सपोर्ट » BTVNEWZ)
Bigg Boss 16 में गेस्ट बनकर आएंगी Katrina Kaif
दरअसल, Bigg Boss 16 बॉलीवुड एक्ट्रेस Katrina Kaif शो में बतौर गेस्ट पहुंचने वाली हैं। शादी के बाद पहली बार Katrina Kaif और Salman Khan एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। बता दें कि Katrina अपनी अपकमिंग फिल्म Phone Bhoot का प्रमोशन करने Bigg Boss 16 में नजर आएंगी। उनके साथ उनके को-स्टार Siddhant Chaturvedi और Ishaan Khatter भी शो में शामिल होंगे।
Photo Courtesy- Instagram.
Siddhant Chaturvedi-Ishaan Khatter की तस्वीर वायरल
Bigg Boss 16 के सेट से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें Siddhant Chaturvedi और Ishaan Khatter मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों जय-वीरू की जोड़ी की तरह बाइक पर बैठे दिखाई दिए। इस फोटो को Bigg Boss के फैन पेज The Khabri ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
#SiddhantChaturvedi and #IshaanKhatter on the sets of #BiggBoss16 to promote #PhoneBhoot on #WeekendKaVaar today pic.twitter.com/ahSvOIPxlb
— The Khabri (@TheKhabriTweets) October 27, 2022
(ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16 में कोई है 10वीं पास तो कोई है इंजीनियर, एक कंटेस्टेंट है वकील » BTVNEWZ)
Katrina Kaif और Salman Khan के फैंस उन्हें एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब देखना ये होगा कि दोनों स्टार्स का एक-दूसरे को देखने के बाद कैसा रिएक्शन होगा।