Bigg Boss 16 में वीकेंड के वार के दौरान घर में नए मेहमान के तौर पर Karan Kundrra को देखा जाने वाला है। इनके आने से सभी कंटेस्टेंट मस्ती में झूमते नजर आएंगे।
शो Bigg Boss 16 में मेकर्स घरवालों के लिए कुछ मेहमानों को घर में लाएंगे, ताकि इन सभी घरवालों का नया साल धूमधाम से मन सके। इसके लिए वीकेंड वार के तौर पर Bigg Boss के घर में स्टार्स Karan Kundrra, Jannat Zubair Rahmani, और Rajiv Adatia की एंट्री होने वाली है। नए साल के जश्न में ये स्टार्स खूब मस्ती करते दिखेंगे।
(Courtesy-Instagram)
Karan Kundrra की होगी धांसू एंट्री
Bigg Boss 16 के इस सीजन को हिट बनाने के लिए मेकर्स कमर तोड़ मेहनत करते दिख रहे हैं, तो वहीं कंटेस्टेंट भी बात बात पर लड़ाई झगड़ा कर मेकर्स का भरपूर साथ देते दिख रहे हैं। शो में एंटरटेनमेंट के लिए घर में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी, जिसमें Vikas Manaktala और Sreejita De देखे गए। Vikas ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और इनके गेम को भी फैंस ने बहुत पसंद किया। अब शो में मोज मस्ती होती दिखेगी। जिसके लिए घर में एक्टर Karan Kundrra की एंट्री होने वाली है। आपको बता दें कि Karan Kundrra को सीजन 15 में कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा चुका है। इन्होंने अपने गेम से तब दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
“Swaagat Nahi Karoge”
Get ready to welcome #NewYear with your favourite star Karan Kundrra #Biggboss16
.
.
.
.#KaranKundrra #KKundrraSquad #KaranKundrraSquad #BB16 #SalmanKhan #WeekendKaVaar #TejRan #TejRanMemoriesRewind #KKundrraAdmirers #TejRanRewind #TejRanFans #KaranKundrra pic.twitter.com/v9ZJ6flAor— Jyoti Chourasiya (@Chourasiajyoti1) December 31, 2022
(Courtesy-Twitter)
Karan Kundrra इस दौरान काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और मैचिंग पैंट के साथ लाइट ब्लू कलर का जैकेट कैरी किया था, जिसमें वह काफी कूल लग रहे थे।
Mumma Nostalgia 🥺🥺❤️❤️❤️😍😍@kkundrra feeling so proud to see u again there 💗💗💗 #KaranKundrra #TejRan pic.twitter.com/2V4d8kxG7K
— Rima 🫶 (@rimaa1023) December 30, 2022
(Courtesy-Twitter)
एक्टर Karan Kundrra और Rajiv Adatia दोनों को ही सीजन 15 में कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया है। फैंस के लिए इन्हें शो में देखने के लिए इंतजार कर पाना मुश्किल होता जा रहा है। इनके साथ में ही Jannat Zubair भी नजर आएंगी। मोहतरमा एक्टिंग के जरिए लोगों का प्यार पाती हैं। कई सॉन्ग्स एलबम में भी नजर आईं हैं, तो अब Bigg Boss 16 के घर में ये सभी जन गेस्ट बनकर आते दिखेंगे। सभी गेस्ट जमकर नए साल के जश्न की खुशी मनाएंगे।
(Courtesy-Youtube)
पहले तो Karan Kundrra को देखकर घर के सदस्य हैरान हो जाएंगे कि Karan उनके सामने खड़े हैं। ये सपना नही हकीकत है जानकर फिर बाद में उनके साथ मस्ती के रंग में रंगते दिखेंगे।
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16: घर से ये कंटेस्टेंट हुआ बेघर, दर्शकों ने मेकर्स पर उठाए सवाल ► BTVNEWZ)
नए साल के इस जश्न में और रंग जमाने के लिए इन तीनों गेस्ट्स के साथ में एक जन और भी देखे जाएंगे जो कि बॉलीवुड स्टार Dharmendra होंगे। आपको बता दें कि ये जश्न बेहद रॉकिंग होने वाला है। इस खास मौके पर घरवालों से मिलने बॉलीवुड स्टार आएंगे और सदस्यों के साथ एक टास्क भी करेंगे। इस टास्क के बारे में बताया जाए तो इसमें वीरू और बसंती की जोड़ी तलाशी जाने वाली है। टास्क के दौरान हर कंटेस्टेंट होस्ट Salman Khan और Dharmendra के सामने एक्टिंग और डांस करता दिखेगा। इस टास्क के बारे में सुनकर जितना मनोरंजन का एहसास हो रहा है उससे कई ज्यादा मनोरंजन शो को देखने में आएगा।
(Courtesy-Youtube)
इस सीजन में पहली बार ऐसा देखा गया है कि एक साथ 8 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं जिनमें Vikas Manaktala, Priyanka Chahar Choudhary, Soundarya Sharma, Sumbul Toqueer Khan, Tina Datta, Shalin Bhanot, Nimrit Kaur Ahuwalia और Sreejita De शामिल हैं।
(Courtesy-Instagram)
फिलहाल के लिए तो शो में आने वाले गेस्ट जो रंग जमाते दिखेंगे, फैंस इन्हें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार में हैं। Bigg Boss 16 से जुड़ी बाकी की खबर पाने के लिए जुड़े रहें हमारे पेज के साथ।