Bigg Boss 16 में पहले शो में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर Fahmaan Khan हैं, जो Sumbul के करीबी दोस्त हैं।
छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 16 शो के ऐसे मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां हर दिन रिश्ते बदल रहे हैं। शो में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर Fahmaan Khan हैं, जो Sumbul के करीबी दोस्त हैं।

Fahmaan Khan की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री
Bigg Boss 16 के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि घर में पहली वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो रही है और सभी घरवाले लिविंग एरिया में आ जाते हैं। इसके बाद होती है Fahmaan Khan की एंट्री, जिन्हें देखकर Sumbul खुशी से पागल हो जाती हैं। वह दौड़कर Fahmaan को गले लगा ले लेती हैं।


(ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16: Sumbul के पिता ने की Tina की मां से माफी की मांग, लेटेस्ट वीडियो में दी सफाई &Raquo; Btvnewz)
Sumbul को नहीं हुआ यकीन
Sumbul अपने दोस्त Fahmaan को देखकर कहती हैं, ”ये सपना है क्या, तू सच में आ गया। तू तो नहीं आने वाला था।” ये सुनकर Fahmaan कहते हैं, ”मुझे लगा तुझे जरूरत है।”
Wild Card entry mein li Fahmaan ne entry, kya badal jaayegi isse sabki strategy? 😳
Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par.
Anytime on @justvoot#BB16 #BiggBoss@beingsalmankhan@tresemmeindia @chingssecret @myglamm pic.twitter.com/6ZxsBP2chG— ColorsTV (@ColorsTV) November 24, 2022
Fahmaan-Sumbul ने साथ में किया काम
Fahmaan Khan और Sumbul ने साथ में फेमस डेली सोप ‘Imlie’ में काम किया है। शो में Fahmaan ने Aryan Singh Rathore का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। कहा तो ये भी जाता है कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा रिश्ता है। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक नहीं किया है। ऐसे में Fahmaan का आना काफी दिलचस्प है।


अब देखना ये होगा कि Fahmaan का आना Sumbul के लिए कितना फायदेमंद होता है।