Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट यूं तो कई कारणों से सुर्खियों में छाए हुए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन कितना पढ़ा लिखा है। चलिए आपको बताते हैं।
टीवी का सबसे विवादित शो Bigg Boss 16 इस समय कई कारणों से चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ घर में कंटेस्टेंट्स जमकर गेम खेल रहे हैं और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ #MeToo Movement के कारण Sajid Khan को घर से निकालने की जंग छिड़ी हुई है।
Photo Courtesy- Instagram.
इन सबके बीच हम आपके लिए लेकर आए हैं BB 16 के घर वालों की पढ़ाई की जानकारी। इस बार शो में इंजीनियर, डॉक्टर और वकील ने एंट्री मारी है। हम इस लेख में आपको बताएंगे कि कौन कितना पढ़ना लिखा है।
Photo Courtesy- Instagram.
Ankit Gupta
टीवी एक्टर Ankit Gupta को कलर्स टीवी के शो Udaariyaan के लिए जाना जाता है। Bigg Boss 16 में उनके शांत स्वभाव और गेम को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा Priyanka Chaudhary के साथ भी उनकी दोस्ती को खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि आपके फेवरेट कंटेस्टेंट ने ग्रेजुएशन किया हुआ है। जी हां, दरअसल, Ankit ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से अपनी शुरुआती पढ़ाई की थी और यही से ग्रेजुएशन भी पूरा किया था।
Photo Courtesy- Instagram.
Priyanka Chahar Choudhary
Priyanka Chahar Choudhary को भी Udaariyaan के लिए जाना जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि वह Ankit Gupta को डेट कर रही हैं। Bigg Boss 16 में उनके गेम को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Priyanka ने जयपुर से अपनी स्कूलिंग की थी। हालांकि उनकी आगे की पढ़ाई की कोई जानकारी नहीं है।
Photo Courtesy- Instagram.
Tina Datta
Tina Datta छोटे पर्दे का एक बड़ा नाम हैं। इस समय वह Bigg Boss 16 में नजर आ रही हैं और शानदार गेम खेल रही हैं। एक्ट्रेस ने कोलकाता के सेंट पॉल बोर्डिंग स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता से इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।
Photo Courtesy- Instagram.
Shalin Bhanot
टीवी एक्टर Shalin Bhanot काफी फेमस एक्टर हैं। शो में उनके और Tina के बीच प्यार की शुरुआत हो रही है, जिसे कुछ लोग फेक बोल रहे हैं तो कुछ इनकी जोड़ी को पसंद कर रहे हैं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि आपको पसंदीदा एक्टर ने अपनी स्कूलिंग और ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के एक प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन से किया है।
Photo Courtesy- Instagram.
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 में Abdu Rozik को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पब्लिक डिमांड है कि उन्हें ही Bigg Boss 16 की ट्रॉफी मिलनी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपके फेवरिट कंटेस्टेंट कहां तक पढ़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि Abdu ने दसवीं तक पढ़ाई की है। उन्होंने ताजिकिस्तान के गिशदरवा से स्कूलिंग की है।
Photo Courtesy- Instagram.
MC Stan
Bigg Boss 16 के कंटेस्टेंट और रैपर MC Stan ने 12वीं तक पढ़ाई की है। वह पूणे में पले-बढ़े हैं और यहीं से उन्होंने अपनी स्कूलिंग भी की है। उन्होंने एक बार बताया था कि वह अपने शहर में काफी लोकप्रिय हो गए थे, इसलिए वह कॉलेज नहीं जा सके।
Photo Courtesy- Instagram.
Shiv Thakre
Bigg Boss Marathi 2 के विनर रह चुके Shiv Thakre दर्शकों के पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। वह एक इंजीनियर हैं।
Photo Courtesy- Instagram.
Soundarya Sharma
Bigg Boss 16 में नजर आ रहीं Soundarya Sharma घर में Gautam Vig के साथ जमकर रोमांस चल रहा है। दोनों को हाल ही में वॉशरूम में लॉक होते हुए देखा गया। Soundarya Sharma एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक डॉक्टर भी हैं। वह डेंटिस्ट हैं।
Photo Courtesy- Instagram.
Nimrit Kaur Ahluwalia
‘छोटी सरदारनी’ फेम Nimrit Kaur Ahluwalia एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक वकील भी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली से की है और लॉ की डिग्री मोहाली से ली है।
Photo Courtesy- Instagram.
हालांकि आपको Bigg Boss 16 में कौन सबसे ज्यादा पसंद हैं।