Best Time to Visit Srinagar: अगर आप गर्मी में श्रीनगर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे वहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय क्या है।
Best Time to Visit Srinagar: जम्मू-कश्मीर को ‘धरती का स्वर्ग’ कहा जाता है। यहां की सुंदरता और खूबसूरती के दीवाने ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी हैं। भारत के टॉप टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है जम्मू-कश्मीर। गर्मियों में अगर आप भी किसी ठंडी जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार आपको जम्मू-कश्मीर के सबसे खूबसूरत शहर Srinagar में जरूर आना चाहिए।
(Courtesy-Pexels)
श्रीनगर भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य का सबसे बड़ा शहर और गर्मियों की राजधानी है। ये शहर कश्मीर वैली में झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है। फेमस डल लेक और आंचार धील भी इसी का भाग है।
Srinagar आने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? से लेकर आप कहां कहां घूम सकते हैं? ऐसे कई सवालों के जवाब हम आपको यहां देंगें।
(Courtesy-Pexels)
Best Time to Visit Srinagar
श्रीनगर घूमने के लिए अप्रैल से लेकर अक्टूबर का सबसे अच्छा समय है। ये मौसम घूमने के लिए और वहां के टूरिस्ट प्लेस देखने के लिए सबसे बेस्ट है। इस दौरान वहां का न्यूनतम टेंपरेचर 10 डिग्री से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। वहीं, अधिकतम टेंपरेचर 20 से 30 डिग्री सेल्सियस रहता है।
(Courtesy-Pexels)
Lakshadweep Travel: अगर आप भी हैं समुद्री जगह घूमने के शौकीन, तो लक्षद्वीप का प्लान कर इन जगह घूमें
श्रीनगर में दो ज्यादातर दो ही मौसम रहते हैं। एक गर्मी और दूसरा सर्दी। वहीं 1-2 महीने पतझड़ का भी मौसम रहता है। वहां बारिश कम होती है इसलिए वहां मानसून वेदर ज्यादा नहीं रहता है। कुल मिलाकर आपको वहां सुहाना मौसम मिलने वाला है। इस माह अप्रैल में इस समय वहां 8 डिग्री सेल्सियस तापमान है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Places To Visit Srinagar
श्रीनगर में घूमने की कई खूबसूरत जगह हैं, जैसे-
श्रीनगर में घूमने की कई खूबसूरत जगहें
Shalimar Bagh Mughal Garden Tulip Garden Srinagar Sri Shankaracharya Temple Pari Mahal Shah Kashmir Arts Emporium Dal Lake Cheshma Shahi Garden Hari Parbat Doodhpathri Jawaharlal Nehru Memorial Botanical Garden |
(Courtesy-Freepik)
उम्मीद करते हैं Best Time to Visit Srinagar पर लिखा ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। क्या आप भी श्रीनगर जाने का प्लान बना रहे हैं? तो हमें जरूर बताएं। साथ ही आपके मन में कोई सवाल हो तो हमसे जरूर पूछें। इसी तरह की और रोचक जानकारियों के लिए बने रहें हमारे पेज के साथ।