BB17 Elimination: Navid Sole Bigg Boss 17 से एलिमिनेट हो चुके हैं। जिससे घरवालें भी शॉक्ड नजर आ रहे हैं। यहां देखें प्रोमो।
BB17 Elimination: Bigg Boss 17 में छठे हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत एक चौंकाने वाले एलिमिनेशन के साथ होने वाली है। BB17 के इस हफ्ते के एपिसोड के प्रोमो के अनुसार ये पता लग रहा हैं कि कंटेस्टेंट Navid Sole ने दर्शकों के वोटों के माध्यम से नहीं बल्कि साथी घरवालों के फैसले के कारण शो को अलविदा कह दिया है।
(Courtesy-Instagram)
BB17 Elimination
Navid Sole जिन्हे घर में अपना योगदान ना दे पाने के लिए अक्सर टोका जाता हैं क्योंकि उनके लैंग्वेज बैरियर की वजह से उन्हें दूसरों के मुकाबले कम चीजें समझ आती हैं। सूत्रों का कहना है कि Navid इस बार फिर अपने लैंग्वेज बैरियर की वजह से दिक्कत में फस गए हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स ने यह भी कहां कि उन्हें बहुत पहले ही घर से बाहर निकल जाना चाहिए था।
(Courtesy-Instagram)
नए प्रोमो में Bigg Boss दिमाग के मकान के अंदर के कंटेस्टेंट्स यानी Vicky Jain, Sunny Arya, Arun Srikanth Mashettey, Sana Raees Khan और Anurag Dobhal से उन तीन कंटेस्टेंट्स के नाम बताने के लिए कहते हैं जिनके बारे में उन्हें लगता है कि उनको घर से बहुत पहले निकल जाना चाहिए था। ये पांचों Neil Bhatt, Navid Sole, Rinku Dhawan, Abhishek Kumar और Jigna Vora के नाम पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
Aaj Bigg Boss ke ghar se hoga koi out. Who will be the one to bid us goodbye?🙋♂️
Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9PM sirf #Colors aur @JioCinema par.#BB17 #BiggBoss@BeingSalmanKhan@Jainvick @sanaraeeskhan #AbhishekKumar pic.twitter.com/mcTx0gYinD
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 20, 2023
(Courtesy-Twitter)
( ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17 WKV: Salman का फूटा Anurag पर गुस्सा, Ankita Lokhande को दिया ‘थेरेपी सेशन’ )
इसके बाद Bigg Boss घोषणा करते हैं कि उन तीनों में से एक को घर से बाहर जाना होगा। इसके बाद Ankita Lokhande और Abhishek Kumar रोते हुए नजर आते हैं और प्रोमो खत्म हो जाता है। Munawar Faruqui को आखिरी कुछ सेकंड में Navid Sole को गले लगाते हुए देखा गया है जिससे कई नेटीजेंस ने यह अनुमान लगाया है कि Navid को बेदखल कर दिया जाएगा।
(Courtesy-Instagram)
कुछ सोशल मीडिया पेज जो Bigg Boss की खबरें देने के लिए जाने जाते हैं। वे भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि Navid Sole को Bigg Boss 17 से बाहर कर दिया गया है।
#Exclusive & #Confirmed !! #NavidSole has been Eliminated from #BiggBoss17 House!! pic.twitter.com/LxgQJWxbED
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) November 19, 2023
(Courtesy-Twitter)
हाल ही में ‘Weekend Ka Vaar’ हुआ था जहां कोई भी कंटेस्टेंट्स घर से बेघर नही किया गया था। ये देखना दिलचस्प होगा की क्या सच में Navid Sole घर से बेघर होते हैं? और इस हफ्ते और कौन होगा नॉमिनेट। क्या आप इस BB17 Elimination से खुश हैं? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। Bigg Boss से जुडी खबरें जानने के लिए हमारे पेज BTVNEWZ के साथ बने रहें।