Bad Food For Heart: सर्दियों में खाने की कई चीजें ऐसी हैं, जिनके कारण हार्ट अटैक आ सकता है। ठंड में हमें उन चीजों से दूर रहना चाहिए, जो इस बीमारी को बढ़ाते हैं।
Bad Food For Heart: कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है और इस समय हमें अपने शरीर को ठंड से बचाना जरूरी है। सर्दियों में ज्यादातर हार्ट अटैक से मौत की खबरें सामने आती हैं। इस बीमारी का मुख्य कारण खानपान और खराब लाइफस्टाइल भी हो सकता है। इसलिए ठंड में खाने की चीजों में बहुत ही समझदारी से निर्णय लेना चाहिए।
(Courtesy-Pixabay)
Bad Food For Heart
सर्दियों में इस भयंकर बीमारी से बचने के लिए हमें कुछ फूड आइटम्स को खाना बंद करना होगा, जिससे की हार्ट स्वस्थ रहे। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी खाने की चीजें हैं, जिनसे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
प्रोसेस्ड मीट
अगर आप सर्दियों में प्रोसेस्ड मीट का सेवन करते हैं, तो यह आपके हार्ट के लिए एक खतरा हो सकता है। इस मीट में सॉसेज और बेकन जैसी चीजें रहती हैं, जो कि हार्ट, किडनी और पेट के लिए हानिकारक हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे आर्टरीज में प्लाक बन सकता है। यह प्लाक शरीर और हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए सर्दियों में मीट का सेवन न करें।
(Courtesy-Instagram)
डिब्बाबंद स्नैक्स
अगर आप बहुत अधिक मात्रा में चिप्स, भुजिया, सूप और नूडल्स जैसे आइटम्स खाते हैं, तो ये चीजें भी शरीर के लिए खराब हैं। इनके कारण बॉडी का हाई टेम्परेचर हो जाता है, जो कि हार्ट अटैक का खतरा बन सकता है।
(Courtesy-Twitter)
शुगर वाली ड्रिंक्स
फ्रूट जूस और भुजिया सूप जैसे फास्ट फूड के आइटम्स काफी ज्यादा शुगर से भरपूर होते हैं। इनसे शरीर का वजन तो बढ़ता ही है, साथ में हार्ट अटैक की समस्या को भी यह बुलावा देता है। इसलिए सर्दियों में इन चीजों का सेवन न करें।
(Courtesy-Twitter)
Food For Winter Season: सर्दियों में नहीं होंगे बीमार, करें इन गर्म चीजों का सेवन
प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें
पास्ता, व्हाइट ब्रेड और पेस्ट्री जैसे चीजें कार्बोहाइड्रेट को भरपूर मात्रा में संजोए रखती हैं। साथ ही इनमें अन्हेल्दी कार्ब्स भी होते हैं। इनसे ब्लड और शुगर का लेवल हाई हो जाता है, जो कि हार्ट अटैक का एक कारण बन जाता है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
फ्राइड फूड
शरीर के लिए ज्यादा तला हुआ खाना भी बहुत नुकसानदायक होता है। आजकल मार्केट में हर जगह फ्राइड फूड्स के ठेले और दुकानें लगी हुई हैं, जिनमें लोग खूब खाते हैं। इस फूड को खाने से हार्ट की धमनियां सही ढंग से काम नहीं कर पाती हैं।
(Courtesy-Twitter)
हाई फैट वाले फूड्स
आमतौर पर लोग ठंडियों में अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स काफी मात्रा में खाना पसंद करते हैं। इस प्रकार के फूड फैट और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है और अपने साथ कई अन्य बीमारियों को भी जन्म देता है।
(Courtesy-Twitter)
ज्यादा नमक वाले फूड्स
अगर आप नमकीन चीजें बहुत अधिक खाते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए भयंकर दिक्कतें खड़ी कर सकता है। शरीर में ज्यादा नमक होने से हार्ट को नुकसान तो होता ही है, साथ में ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ जाता है। इसलिए सर्दियों में नमकीन चीजों को ना खाकर हार्ट अटैक से बचा जा सकता है।
(Courtesy-Twitter)
मैदे से बनी चीजें
बाजार में ज्यादातर फास्ट फूड मैदे से ही बनते हैं और लोग मैदे से बनी चीजों को खाना पसंद करते हैं। इसके सेवन से हार्ट से सबंधित कई बीमारियां जन्म ले लेती हैं। इसलिए सर्दियों में मैदे का सेवन नहीं करना चाहिए।
(Courtesy-Twitter)
नोट-ऊपर दी गयी जानकारी विशेषज्ञों की सलाह पर लिखी गयी है। इनमें से किसी भी चीज के होने या न होने की पुष्टि BTVNEWZ नहीं करता है।
आपको Bad Food For Heart पर लिखी ये जानकारी कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं और हेल्थ से जुड़ी और अपडेट के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।