Animal Movie Teaser Update: हाल ही में Ranbir Kapoor की फिल्म Animal का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Animal Movie Teaser Update: बॉलीवुड एक्टर Ranbir Kapoor आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी मच अवेडेट फिल्म Animal का टीजर रिलीज हुआ है, जो काफी दमदार है और फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। एक्टर के फैंस को बर्थडे का तोहफा भी मिल गया है।
(Courtesy-Instagram)
कुछ दिन पहले मेकर्स ने फिल्म से Ranbir Kapoor के लुक का पहला पोस्टर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस पोस्टर में वह सिगरेट पीते हुए और चश्मा लगाए धासूं लुक में नजर आए थे। तब से ही फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ये इंतजार खत्म हो चुका है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
हाइलाइट्स
- Ranbir Kapoor की मच अवेडेट फिल्म Animal का टीजर रिलीज हो चुका है, जो काफी धांसू है।
- इस टीजर को Ranbir Kapoor के 41वें बर्थडे पर आउट किया गया है, जो फैंस के लिए एक गिफ्ट है।
- टीजर में Ranbir कभी मासूम तो कभी खूंखार क्रिमिनल के अवतार में चौंका रहे हैं।
- टीजर में Bobby Deol किलर लुक में नजर आए और उन्हें देख फैंस के होश उड़ गए।
Animal Movie Teaser Update
इस फिल्म में Ranbir Kapoor अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आ रहे हैं। 2 मिनट और 26 सेकेंड के इस टीजर को देख आप चौंक जाएंगे, इसमें काफी कुछ दिखाया गया है। शुरुआत होती है थप्पड़ों की बरसात से, जहां Anil Kapoor उन्हें लगातार थप्पड़ मार रहे है और Ranbir आराम से सोफे पर बैठे हैं। उनके चेहरे पर एक दबी सी मुस्कान है। गुस्से से लाल Anil चिल्लाते हुए अपनी पत्नी को आवाज देते हैं और कहते हैं, ”क्रमिनल पैदा किया है हमने।”
(Courtesy-YouTube)
इसके अलावा टीजर में Bobby Deol भी नजर आए और उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हैरान हैं। वह Ranbir से लड़ते हुए दिखाई देंगे। Anil जहां Ranbir के पिता के रोल में हैं। वहीं Rashmika Mandanna उनकी लव इंट्रेस्ट के रोल में हैं। दोनों की जोड़ी को भी फैंस पसंद कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/tiger-3-teaser-out-salman-khan-look-impress-fans/)
कुल मिलाकर दर्शकों को ये टीजर काफी पसंद आया। टीजर में प्यार, लड़ाई, गुस्सा और एक्शन सब कुछ है। Ranbir और Rashmika की जोड़ी पहली बार लोगों को देखने को मिलेगी।
(Courtesy-Instagram)
इस फिल्म को Sandeep Vanga ने डायरेक्ट किया है। इसमें Ranbir Kapoor, Rashmika Mandanna, Bobby Deol, Anil Kapoor, Parineeti Chopra, Shakti Kapoor और Suresh Oberoi जैसे मझे हुए कलाकार अहम रोल में हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन Meghna Gulzar की फिल्म ‘Sam Bahadur’ भी रिलीज होगी, जिसमें Vicky Kaushal अहम रोल में हैं।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Animal Movie Teaser Update पर ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी और खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।