Amitabh Bachchan Twitter: ट्विटर पर पैसे देने के बाद Amitabh Bachchan को ब्लू टिक मिल गया है, जिसकी खुशी में उन्होंने Elon Musk के लिए गाना गाया है।
Amitabh Bachchan Twitter: बॉलीवुड के महानायक इस समय अपने ट्विटर अकाउंट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में ट्वीटर ने उन वेरिफाइ अकाउंट्स के आगे से ब्लू टिक हटा दिया था, जिन्होंने सब्सक्रिप्शन नहीं लिया था। इसके बाद से महानायक एक के बाद एक मजेदार ट्वीट कर चर्चा में हैं।
(Courtesy-Instagram)
क्या है पूरा माजरा
पहले ये जान लीजिए कि ये ट्वीटर ब्लू टिक (Twitter Blue Tick) का पूरा माजरा क्या है? दरअसल, ट्विटर के सीईओ Elon Musk ने कुछ समय पहले एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 20 अप्रैल 2023 तक वेरिफाइड अकाउंट्स अगर ट्विटर का सब्सक्रिप्शन नहीं लेंगे तो उन अकाउंट्स के आगे से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा और यही हुआ। सभी सेलेब्स, राजनेता, खिलाड़ियों के अकाउंट्स के आगे से ब्लू टिक हट गया था, जिससे सभी परेशान हो गए थे।
ऐसे में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Amitabh Bachchan भी परेशान हो गए थे। उन्होंने अपनी परेशानी मजेदार ट्वीट कर जाहिर की थी। पहले ट्वीट में तो उन्होंने ट्विटर अकाउंट से जाने की बात की थी। हालांकि बाद में उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था।
(Courtesy-Twitter)
इसके बाद उन्होंने ट्विटर का सब्सक्रिप्शन ले लिया था और पैसे भी दे दिए थे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी। हालांकि उनका कहना था कि उन्होंने पैसे तो दे दिए हैं लेकिन उनका ब्लू टिक वापस क्यों नहीं आया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, ”ए twitter भइया ! सुन रहे हैं ? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम … तो उ जो नील कमल ✔️ होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं – Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम । अब का, गोड़वा 👣जोड़े पड़ी का ??”
(Courtesy-Twitter)
अब Big B के अकाउंट के आगे ब्लू टिक लग गया है, जिसके बाद उन्होंने खुशी में Elon Musk के लिए एक मजेदार टीट किया है और उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”ए Musk भैया ! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका। उ , नील कमल ✔️ लग गवा हमार नाम के आगे ! अब का बताई भैया ! गाना गये का मन करत है हमार !सनबो का ? इ लेओ सुना : “तू चीज़ बड़ी है musk musk … तू चीज़ बड़ी है, musk।”
T 4624 –
ए Musk भैया ! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका !
उ , नील कमल ✔️ लग गवा हमार नाम के आगे !
अब का बताई भैया ! 😁
गाना गये का मन करत है हमार !
सनबो का ?
इ लेओ सुना :
“तू चीज़ बड़ी है musk musk … तू चीज़ बड़ी है, musk ” 🎶— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023
(Courtesy-Twitter)
एक्टर के इस अंदाज को देख फैंस खुश हो रहे हैं। लोग उनकी एनर्जी और नजरिए की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 80 साल की उम्र में भी वह काफी पॉजिटिव हैं। कोई फैन कह रहा है कि मस्क को ये भाषा कैसे समझ आएगी तो वहीं कोई लिख रहा है कि आप ग्रेट हो। यहां देखें उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स-
(Courtesy-Twitter)
(Courtesy-Twitter)
(ये भी पढ़ें-Shocking: Twitter Blue Tick हटा बॉलीवुड Celebs के अकाउंट से (btvnewz.com)
(Courtesy-Twitter)
क्या है ट्विटर सब्सक्रिप्शन
पहले ट्विटर पर ब्लू टिक फ्री में मिलता था, लेकिन अब सभी को सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इंडिया में ट्विटर ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन चार्ज हर महिने 650 रुपए होगा। ये वेब यूर्जर्स के लिए चार्ज है। वहीं IOS और एंड्रॉइड यूजर्स के लिए 900 रुपए चार्ज किया जाएगा।
वैसे, आपको बिग बी के ट्वीट (Amitabh Bachchan Twitter) पर क्या कहना है? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी ही ओर खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।