How to Avoid Heat Wave: हीट वेव से बचने के लिए 5 जरूरी उपाय अपनाएं, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं।
इस समय सावन का महीना चल रहा है। इस मौसम में यूं तो बारिश होती है, लेकिन इस बार भीषड़ गर्मी पड़ रही है। उमस और गर्मी के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल है। पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और उमस पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब हो रही है। भारी धूप में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। Heat Wave या गर्मी लगने से गंभीर रूप से बिमार होने की संभावना बढ़ जाती है।
(Courtesy-Pexels)
How to Avoid Heat Wave
गर्मी से बचना मुश्किल हो रहा है। हीट स्ट्रोक जैसी स्थिती बनी हुई है, जिसका अगर तुरंत इलाज ना कराया जाए तो इंसान की मौत भी हो सकती है। ऐसे में भीषण गर्मी में बाहर जाते समय कुछ बातों का ख्याल रखें। साथ ही कुछ सावधानियां अपानाएं, जिससे आप खुद को Heat Wave और हीट स्ट्रोक से बचा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस भीषण गर्मी के मौसम में कैसे खुद को Heat Wave से बचाएं।
1- कॉटन के आरामदायक कपड़े पहनें
Heat Wave से बचने के लिए भीषण धूप में निकलने से बचना चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो ही बाहर निकलें। वो भी कॉटन के आरामदायक कपड़े पहन कर ही बाहर आए। साथ ही पूरी बॉडी को ढकें ऐसे में आप सीधे धूप के संपर्क में आने से बच जाएंगे।
(Courtesy-Pexels)
2- खुद को रखें हाइड्रेट
गर्मी के मौसम में देर तक धूप में घूमने से पसीना आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में अगर आप भरपूर पानी ना पिएं तो शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। बॉडी में पानी की कमी हुई को Heat Wave, हीट स्ट्रोक और लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जितना हो सकते उतना लिक्विड लें। खुद को हाइड्रेट रखें। मौसमी फ्रूट्स लें। ऐसे में आप गर्मी से बच सकते हैं।
(Courtesy-Pexels)
3- जूस और नारियल पानी का सेवन करें
गर्मी के इस मौसम में शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। भीषण गर्मी में शरीर अंदर से ठंडा रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में गर्मियों में नारियल पानी और मौसमी फ्रूट्स का जूस भी पीएं। इसके अलावा ग्लूकॉन डी का सेवन करें।
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/periods-pain-relief-ideas/)
4- विटामिन C वाले फलों का सेवन करें
गर्मी के मौसम में लू और Heat Wave के कारण शरीर की इम्युनिटी वीक हो जाती है। ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिनमें भरपूर मात्रा में विटामिन C हो। इसके अलावा इस मौसम में तरबूज और खरबूज जैसे फलों को भी खाना चाहिए। ये शरीर में पानी की मात्रा को कम नहीं होने देते।
(Courtesy-Pexels)
5- तीखा-मसालेदार खाना ना खाएं
गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में गर्मी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में अगर हम तीखा या मसालेदार खाना खाते हैं तो ये पेट में गर्मी पैदा कर सकता है और पेट से जुड़ी बिमारी को जन्म दे सकता है। पेट को ठंडा रखने के लिए ठंडी चीजें खाएं। इसके साथ ही फ्रेश खाना खाए और बासी खाना खाने से बचें। गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में हरि सब्जियों और फलों को शामिल करें।
#Heatwave continues at least through Monday. Stay cool! pic.twitter.com/HSQZDyRSf4
— Frank Hardy (@Hardy_Boy75) August 6, 2023
(Courtesy-Twitter)
(नोट- How to Avoid Heat Wave वाले उपाय अपनाने से पहले ये जान लीजिए कि अगर आपको हीट स्ट्रॉक या गर्मी लग गई है, तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से संर्पक करें। ये केवल उनके लिए हैं, जिन्हें हीट वेव की समस्या है।)
अगर आपको भी गर्मी में बाहर निकलना पड़ रहा है, तो हमारे द्वारा बताए गए उपायों को अपनाएं। How to Avoid Heat Wave पर आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा? कनमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी और जानकारियों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।