बॉलीवुड एक्टर Govinda आज यानी 21 दिसंबर 2022 को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
बॉलीवुड के ‘एक्सप्रेशन किंग’ Govinda एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ एक जबरदस्त डांसर भी हैं। वह 80 और 90 के दश्क में सुपरस्टार रहे हैं। अपनी बेहतरीन कॉमेडी और तीनों खान को टक्कर देने की वजह से इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया था। उस समय के ये इकलौते एक्टर रहे थे, जिन्होंने तीनों खान को मात दी थी और बॉलीवुड में अपना नाम बनाया था।


लगभग 165 के करीब Govinda ने मूवीज में काम किया है। हर नई फिल्म के साथ एक नए किरदार में ढलने की कला इनकी खासियत रही है। शायद इसी के चलते महज़ 22 साल की उम्र में इन्होनें 50 फिल्में साइन की थी।


निजी जिंदगी पर एक झलक
Govinda का जन्म 21 दिसंबर 1963 मुंबई में हुआ था। इनके पिता Arun Kumar Ahuja जो एक मशहूर कलाकार थे और मां Nirmala Devi जो शास्त्रीय गायिका थीं। एक्टर ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन के बाद नौकरी भी की थी। इनकी किस्मत 80 के दशक में खुली थी, जब एक्टर को उनका पहला विज्ञापन मिला था। इसके बाद 1986 में इन्होंने Ilzaam मूवी के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखा था और इसके साथ ही ये सबके दिलों पर छा गए थे।
View this post on Instagram
Govinda ने 11 मार्च 1987 के दिन अपने जीवन के प्यार Sunita Ahuja के साथ सात फेरे लिए थे। इनकी जिंदगी में 1 मार्च 1997 को बेटे Yashvardhan Ahuja के आने से खुशियां बढ़ने लगी थीं और 16 जुलाई 1989 को बेटी Tina Ahuja के आने पर इनका परिवार पूरा हुआ था।


एक नजर हिट फिल्मों की तरफ
Govinda ने लगातार कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें Bhagam Bhag, Partner, Jodi No.1, Haseena Maan Jayegi, Bade Miyan Chote Miyan, Raja Babu, Shola or Shabnam आदि मूवीज़ आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। एक्टर ने अपने अनोखे अंदाज से लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है।


हम भी BTVNEWZ की तरफ से Govinda को उनके 59वें बर्थडे की बधाई देते हैं।
