Daniel Balaji Death: साउथ स्टार Daniel Balaji का कार्डियक अरेस्ट से 48 साल की उम्र में निधन हो गया। इससे हर कोई हैरान है।
Daniel Balaji Death: साउथ के जाने-माने एक्टर Daniel Balaji का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। उन्हें हार्ट अटैक आया था। कुछ समय पहले ही साउथ के पॉपुलर कॉमेडियन Lakshmi Narayan Seshu का भी कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई थी। अभी इस सदमे से फिल्म इंडस्ट्री उभर भी नहीं पाई थी कि अब Daniel Balaji की अचानक Death ने सभी को बड़ा झटका दे दिया है।
(Courtesy-Instagram)
Daniel Balaji Death Reason
खबरों की मानें तो Daniel Balaji के सीने में काफी समय से दर्द हो रहा था। उन्हें 29 मार्च को चेन्नई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया। उन्होंने 29 मार्च की रात को आखिरी सांस ली।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
इस खबर से उनके परिवार में मातम पसर गया है। सबका रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इंडस्ट्री भी शॉक में है।
(Courtesy-Instagram)
Sreedhar Pillai ने दी जानकारी
फिल्म एनालिस्ट Sreedhar Pillai ने उनके निधन की जानकारी X पर शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”48 साल के Daniel Balaji जो एक अच्छे एक्टर थे, उनका देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। Vettaiyaadu Vilayaadu और Polladhavan में उनकी आवाज और परफॉर्मेंस को कौन भूल सकता है। #RIPDanielBalajji।”
#DanielBalaji (48) a fine actor passed away late night due to a cardiac arrest. Who can forget his voice and performance as the antagonist in Vettaiyaadu Vilayaadu, Polladhavan? #RIPDanielBalaji pic.twitter.com/idD7E40qlY
— Sreedhar Pillai (@sri50) March 30, 2024
(Courtesy-Twitter)
कौन थे Daniel Balaji
Daniel Balaji का असली नाम T.S Balaji था, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। उनके करियर की शुरुआत Kamal Hassan की फिल्म Marudhanayagam से हुई थी। इस फिल्म में वह यूनिट प्रोडक्शन मैनेजर थे। हालांकि ये फिल्म आज भी नहीं रिलीज हुई।
इसके बाद साल 2002 में आई फिल्म April Maadhathil में उन्होंने पहली बार एक्टिंग की थी। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल किया था। वह तमिल और मलयालम फिल्मों में नजर आए थे। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी में भी काम किया था।
(Courtesy-Instagram)
Daniel Balaji की Death पर BTVNEWZ की ओर से हम भी उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।