Ayodhya Ram Mandir Timing: आप अयोध्या राम मंदिर में घूमने के लिए जा रहे हैं, तो इसके लिए सही समय और डॉक्यूमेंटस का पता होना चाहिए। आइए आपको बताते हैं।
Ayodhya Ram Mandir Timing: दोस्तो, 500 सालों बाद आज भगवान रामचन्द्र अयोध्या वापिस लौट चुके हैं। रामलला की मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी है। कई लोगों ने भगवान की उस मूर्ति के दर्शन कर लिए हैं। अब आप लोग भी वहां जाने का मन बना रहे हैं, तो जरूर जाएं।
(Courtesy-Twitter)
अयोध्या राम मंदिर में जाने से पहले आपको कई बातों का पता होना जरूरी है कि वहां दर्शन के लिए कैसे जा सकते हैं? साथ ही आप कैसे आरती में सम्मिलित हो सकते हैं? इन सभी चीजों का पता होना जरूरी है, तभी आप आसानी से रामलला के दर्शन कर पाएंगे। आइए हम इस लेख में जानेंगे कि कैसे श्रीराम मंदिर में जा सकते हैं।
(Courtesy-Twitter)
22 जनवरी 2024 को श्रीराम की मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। इसके बाद सभी भक्त आसानी से रामलला के दर्शन कर सकेंगे और आरती में भी सम्मिलित हो सकेंगे।
(Courtesy-Twitter)
Ayodhya Ram Mandir Timing
राम मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट Sri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra के अनुसार, मंदिर में दर्शन के लिए सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 तक आ सकते हैं। इसके बाद कुछ समय के लिए मंदिर बंद रहेगा। फिर संध्या दर्शन के लिए 2 बजे से 7 बजे तक आ सकते हैं।
रमानाथ जहँ राजा सो पुर बरनि कि जाइ।
अनिमादिक सुख संपदा रहीं अवध सब छाइ॥ pic.twitter.com/BIvEkBqchF— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 20, 2024
(Courtesy-Twitter)
इस Republic Day पर अपनों के साथ घूमें दिल्ली की इन खास जगहों पर, दिखाएं देशभक्ति के रंग
श्री राम के दर्शन करने के साथ-साथ आप उनकी आरती में भी सम्मिलित हो सकते हैं। अब आपको बताते हैं कि कैसे आप मंदिर में एंट्री कर सकते हैं?
(Courtesy-Twitter)
मंदिर में प्रवेश लिए आपको सबसे पहले पास बुकिंग कराने होंगे। पास बुकिंग पूरी तरीके से फ्री है। मंदिर एंट्री टिकट को दो तरीके से बुक कराया जा सकता है। पहला, राम मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर और दूसरा मंदिर के कैम्पस ऑफिस पर जाकर बुक किया जा सकता है।
Website- Home – Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (srjbtkshetra.org)
डॉक्यूमेंट्स
मंदिर में एंट्री के लिए आपके पास वैलिड डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। यह वैलिड गवर्नमेंट आईडी होनी चाहिए। यह पहचान पत्र या आधार कार्ड हो सकता है। जब आपके पास ID प्रूफ होगा, तभी आप मंदिर में एंट्री कर पाएंगे। सुबह की श्रृंगार आरती के लिए एक रात पहले बुकिंग करनी होगी और संध्या आरती के लिए आधा घंटे पहले जाना होगा।
(Courtesy-Twitter)
बता दें श्रीराम के इस भव्य मंदिर में 51 इंच ऊंची शालिग्राम से बनी भगवान रामलला की मूर्ति की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा की गयी है। इसके अलावा भगवान विष्णु के दश अवतारों और सनातन धर्म से सबंधित अनेक चिन्हों को भी दर्शाया गया है।
(Courtesy-Twitter)
तो दोस्तो, अगर आप भी अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने जा रहे है, तो इन दी गयी जानकारियों के अनुसार जाएं और इस पुण्य के भागी बनें।
(Courtesy-Twitter)
आपको Ayodhya Ram Mandir Timing और एंट्री पर दी गयी जानकारी कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं और राम मंदिर से जुड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए BTVNEWZ पर बने रहें।