KWK 8 Janhvi on Khushi Dating: हाल ही में Karan के शो में Janhvi ने बताया कि उनकी बहन Khushi को किस एक्टर को डेट करना चाहिए।
KWK 8 Janhvi on Khushi Dating: Koffee With Karan सीजन 8 में इस हफ्ते कपूर सिब्लिंग्स Janhvi Kapoor और Khushi Kapoor ने मिलकर रंग जमाया। शो के दौरान Janhvi ने अपनी छोटी बहन Khushi Kapoor के बारे में विस्तार से बात की। बातचीत के दौरान Janhvi ने Khushi को एक एक्टर के साथ डेट करने की अपनी इच्छा व्यक्त की, जिससे लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। चलिए बताते हैं कि कौन है वो एक्टर, जिसे Dhadak एक्ट्रेस अपनी बहन के लिए परफेक्ट मानती हैं।
(Courtesy-Instagram)
KWK 8 Janhvi on Khushi Dating
शो में रैपिड-फायर राउंड में Karan ने Janhvi Kapoor से उनकी बहन के बारे में एक सवाल पूछा, “अगर आप Khushi को इंडस्ट्री से किसी के साथ सेट कर सकते हैं, तो वह कौन होगा?” Janhvi ने जवाब दिया, “Vedang प्यारा है। वह सुंदर हैं। वह प्यारे लगते हैं। उसके पास एक अच्छा वाइब है।” इस दौरान Khushi अपनी बहन के जवाब पर मुस्कुराती और सिर हिलाती नजर आती हैं।
(Courtesy-Instagram)
इससे पहले, जब KJo ने पूछा कि क्या Khushi के Vedang Raina के साथ डेटिंग की अफवाहों में कोई सच्चाई है, तो Khushi ने कहा, ”फॉल्स, यह सच नहीं है।”
(Courtesy-Instagram)
उन्होंने बाद में कहा, “आप Om Shanti Om के उस सीन को जानते हैं, जहां सारे लोग कहते हैं, ‘ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं’।” इसके बाद दोनों एक्ट्रेसेस और Karan जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
बता दें Zoya Akhtar की ओटीटी फिल्म ‘The Archies’ में एक साथ अभिनय करने के बाद Vedang Raina और Khushi Kapoor के रोमांस की अफवाहें सामने आने लगी थीं।
(Courtesy-Instagram)
Vedang ने भी अफवाहों को गलत कहा है और Times Now को बताया, “Khushi और मैं कई लेवल्स पर जुड़े हुए हैं। संगीत में हमारी रुचि एक जैसी थी। Khushi और मैं डेटिंग नहीं कर रहे हैं। मेरा उनके साथ एक मजबूत रिश्ता है। हम एक-दूसरे को जानते हैं। हम इतने लंबे समय से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और हम कई चीजों की वजह से जुड़े हुए हैं। मैं अभी सिंगल हूं। जब समय सही होगा, उम्मीद है कि सिचुएशन बदल जाएगी।”
(Courtesy-Instagram)
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बात में कितनी सचाई हैं या वे सिर्फ सच में अच्छे दोस्त हैं।
(Courtesy-Instagram)
आपका Janhvi और Khushi की Dating लाइफ पर क्या कहना है? हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। Koffee With Karan की लेटेस्ट न्यूज जानने के लिए हमारे पेज BTVNEWZ पर बने रहें।
🚀 Hey BTV Family! We’ve got some exciting news! 🎉 We’re launching an English version soon! 🌍✨ Our Hindi version will be moving to a new home and we’ll keep you posted on all the details.