Top 10 Bollywood Songs 2023: बॉलीवुड के इस साल कई ऐसे गाने आये जिनको फैंस ने जमकर प्यार दिया। आपको इन सुपरहिट गानों के बारे में बताते हैं।
Top 10 Bollywood Songs 2023: म्यूजिक एक ऐसी चीज है, जिससे कोई भी व्यक्ति अपने दिल की भावनाओं को जाहिर करता है। बॉलीवुड भी एक से बढ़कर एक गाने दर्शकों के लिए लेकर आया, जिनसे हर एक ठुमके लगाने पर मजबूर हो गया। चलिए आपको साल 2023 के सुपरहिट गानों के बारे में बताते हैं।
(Courtesy-Twitter)
-
Chaleya
इस लिस्ट में पहला नाम है Chaleya का। फिल्म Jawan के इस गाने ने रिलीज होते ही दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया था। 14 अगस्त 2023 को Chaleya गाना T-Series के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस सॉन्ग को Anirudh Ravichander ने कम्पोज किया था और Arijit Singh & Shilpa Rao ने गाया था। यह गाना फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया।
(Courtesy-Twitter)
-
What Jhumka
फिल्म Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani का फेमस गाना What Jhumka भी इस साल दर्शकों की फेवरेट म्यूजिक प्लेलिस्ट में टॉप पर है। इसे Arijit Singh और Jonita Gandhi ने गाया है। ये गाना ओल्ड सॉन्ग का रीमेक है। रिलीज होने के दिन से ही ये फैंस का फेवरेट बन गया है।
(Courtesy-Twitter)
-
Ram Siya Ram
विवादित फिल्म Adipurush का सुपरहिट गाना Ram Siya Ram भी इस साल के टॉप गानों में से एक बन चुका है। 7 जून 2023 को ये गाना रिलीज हुआ था, जिसे Sachet Tandon और Parampara Tandon ने गाया है, जिसे Manoj Muntashir Shukla ने लिखा है। दर्शकों ने इस गाने को भी भरपूर प्यार दिया। T-Series के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को 123 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
(Courtesy-Twitter)
Top 10 Bollywood Songs 2023
इन गानों ने लोगों को हर जगह नचाया। चाहे घर पर हो या शादी के फंक्शन में, लोगों ने फुल वॉल्युम में गाने बजाकर एन्जॉय किया।
-
Tere Vaste
इसके बाद बारी आती है Tere Vaste की। फिल्म Zara Hatke Zara Bachke का सुपरहिट गाना Tere Vaste अभी तक धूम मचा रहा है। इसे Varun Jain, Sachin-Jigar, Shadab Faridi और Altamash Faridi ने गाया है, जो कि 22 मई को रिलीज हुआ था। अभी तक इस सॉन्ग को 311 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
tere vaste song whatsapp status vicky kaushal & sara ali khan #shorts #saraalikhan #vickykaushal #zarahatkezarabachke #reels #fypシviral pic.twitter.com/iVw1TsphOR
— Chand Tara (@ChandTa_ra) May 30, 2023
(Courtesy-Twitter)
-
Show Me The Thumka
Ranbir Kapoor और Shraddha Kapoor की फिल्म Tu Jhoothi Main Makkaar का गाना Show Me The Thumka भी दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आया। ये गाना Feb 21 को रिलीज हुआ था। दर्शकों को यह सॉन्ग काफी ज्यादा पसंद आया। अभी तक 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस गाने पर प्यार दिया है।
(Courtesy-Twitter)
-
Not Ramaiya Vastavaiya
Jawan मूवी का सुपरहिट गाना Not Ramaiya Vastavaiya भी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया। Anirudh Ravichander, Vishal Dadlani और Shilpa Rao की आवाज में इस गाने ने भी जमकर फैंस के दिल को जीता। अभी तक इसे यूट्यूब पर 92 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोगों के म्यूजिक प्लेलिस्ट में ये गाना भी टॉप में है।
(Courtesy-Twitter)
-
Leke Prabhu Ka Naam
Salman Khan की फिल्म Tiger 3 का फेवरेट गाना Leke Prabhu Ka Naam टॉप गानों की लिस्ट में शामिल है। इसे अभी तक 121 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये सॉन्ग भी लोगों के दिल में एक खास छाप छोड़ चुका है।
(Courtesy-Twitter)
-
Udd Jaa Kaale Kaava
Gadar 2 फिल्म का फेमस गाना Udd Jaa Kaale Kaava, जिसे जून 2023 में Zee Music Company ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। ये सॉन्ग Udit Narayan और Alka Yagnik ने अपने मीठी आवाज में गाया है। इसे दर्शकों ने जमकर प्यार दिया। यूट्यूब में अभी इस म्यूजिक वीडियो पर 140 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।
(Courtesy-Twitter)
-
Kalaastar
बॉलीवुड के “रैप किंग” के नाम से फेमस सिंगर Yo Yo Honey Singh का 15 अक्टूबर 2023 को एक गाना रिलीज हुआ था। इस गाने ने रिलीज होते ही कई सारे रिकार्ड्स तोड़ दिये थे। अभी तक इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 125 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
(Courtesy-Twitter)
-
Rabba Janda
बॉलीवुड के टॉप गानों की लिस्ट में आखिरी नाम है Rabba Janda का। फिल्म Mission Majnu का फेवरेट गाना Rabba Janda भी साल 2023 में बॉलीवुड के रिलीज टॉप गानों में से एक है। अभी तक इस सॉन्ग पर 71 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
(Courtesy-Twitter)
आपको Top 10 Bollywood Songs 2023 की लिस्ट कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह की जानकारी के लिए BTVNEWZ से जुड़ें।