Sourav Joshi Vlogs: यूट्यूब चैनल से छोटी उम्र में ही Sourav Joshi ने हासिल किया बड़ा मुकाम जिसे लोग पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं।
Sourav Joshi Vlogs: India के नंबर 1 Vlogger यानी Sourav Joshi ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल के जरिये एक और बड़ी जीत प्राप्त की है। YouTube के जरिए कम लोग ही अपने कई सारे सपने पूरे करते हैं और एक बड़ा नाम कमा पाते हैं। Sourav भी उनमें से एक टॉप के Youtuber हैं। आइए जानते हैं आखिर Sourav Joshi को क्या मिला है।
(Courtesy-Instagram)
YouTube की दुनिया में एक बड़ा नाम
जैसा कि सारे लोग जानते हैं कि Sourav Joshi का YouTube पर Sourav Joshi Vlogs नाम से चैनल है और इस पर 22 मिलियन सब्सक्राइबर थे। हाल ही में Youtuber ने 23 मिलियन सब्सक्राइबर का माइलस्टोन अचीव कर लिया है। ये एक बहुत बड़ा अचीवमेंट है क्योंकि लोग बड़ी मुश्किलों से 1M सब्सक्राइबर कर पाते हैं।
(Courtesy-Instagram)
Sourav Joshi Vlogs
आजकल सोशल मीडिया का जमाना है और इस समय लोग व्लॉग्स देखना पसंद करते हैं। ऐसे में Sourav Joshi का व्लॉग सबसे ज्यादा देखा और पसंद किया जाता है।
लोग सालों तक काम करने के बाद भी वो मुकाम हासिल नहीं कर पाते जो Sourav Joshi ने किया है। वह उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहते हैं और 24 साल के हैं। इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने YouTube चैनल पर 23 मिलियन सब्सक्राइबर होने की खुशी में केक का एक वीडियो शेयर किया है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
मुश्किलों भरा रहा बचपन
इनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिस कारण इन्हें और इनके परिवार वालों को बार-बार घर बदलना पड़ा। Sourav ने 12वीं तक पहुंचने के लिए लगभग 5 बार स्कूल बदला। 12वीं के बाद Architectural कोचिंग लेने के लिए Sourav एक साल के लिए दिल्ली चले गए। वहां वह पेपर पास करने में Fail हो गए, इसलिए वह घर वापस चले गए और घर जाकर ड्राइंग बनानी शुरू की। उनकी ड्राइंग देखकर उनके घर वालों ने उन्हें YouTube चैनल बनाने का सुझाव दिया।
(Courtesy-YouTube)
तब Sourav ने YouTube पर Arts चैनल शुरू किया और वीडियो डालनी शुरू कर दी। पहले इन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में 200-300 वीडियो डालने के बाद इनका चैनल ‘Sourav Joshi Arts’ ग्रो हो गया। लोगों को पेपर में Draw करने के हुनर से ये पॉपुलर हो गए। आर्ट्स वाले चैनल पर इनके 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
( ये भी पढ़ें –Raginyy Youtuber: पहली बार किसी एक्टर ने भेजा यूट्यूबर को Legal Notice, जानें क्या है पूरा मामला )
आर्ट्स चैनल के बाद यूट्यूबर ने अपना डेली व्लॉगिंग चैनल भी शुरु किया। व्लॉग चैनल की शुरुआत इन्होंने 2019 में की थी। शुरुआत में इनके चैनल पर कम ही Views आते थे। Lockdown के दौरान इन्होंने 365 Days Video चैलेंज लिया, जिसमें YouTube पर रोज एक साल तक 1 वीडियो जरूर अपलोड करनी होती है। Lockdown में लोग घरों में ही थे और इसका फायदा Sourav को मिल गया।
आर्ट्स चैनल के फेम से Sourav Joshi के व्लॉग को सपोर्ट मिला और वीडियो के व्यूज अचानक बढ़ गए। YouTube पर वीडियो लगातार डालने के कारण चैनल ऊपर उठते गया और कुछ समय में Sourav Joshi का Vlog Channel बहुत ज्यादा फेमस हो गया। कहा जाता है कि 26 जून 2021 को Sourav इंडिया के नंबर 1 Vlogger बन गए।
YouTube से कमाई और फेम
बता दें Sourav Joshi अभी YouTube से महीने के लगभग 80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाते हैं। इसके अलावा बड़े-बड़े अभिनेताओं और Youtubers से Collaboration भी करते हैं। साथ ही कई म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग भी करते हैं।
(Courtesy-YouTube)
साथ ही साथ Sourav ने YouTube की कमाई से कई सारी महंगी गाडियां भी खरीदी हैं, जिनमें Super Car से लेकर महंगी Bikes भी शामिल हैं। साथ ही कई जगह YouTuber को सम्मानित भी किया जा चुका है।
सोशल मीडिया पर तगड़ी Fan Following
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Sourav Joshi के YouTube पर दोनों चैनल के सब्सक्राइबर लगभग 28 मिलियन की संख्या में हैं। इनके Instagram पर भी अच्छे खासे Follower हैं। Instagram पर इनके 4.8 Million फॉलोअर्स हैं।
(Courtesy-Instagram)
आपको Sourav Joshi Vlogs पर लिखा ये लेख कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं और इसी तरह की खबरें पाने के लिए BTVNEWZ पर बनें रहें।