Power Couple of Bollywood: इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के टॉप 5 पावर कपल के बारे में बताने जा रहे हैं।
Power Couple of Bollywood: बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं, जो ऑनस्क्रीन रोमांस करते करते सच में प्यार कर बैठे थे। कुछ ऐसे भी थे जो बचपन के साथी थे और फिर बाद में हमेशा के लिए एक हो गए। इस लेख में हम आपको बी-टाउन के टॉप 5 ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज पावर कपल के रुप में जाने जाते हैं।
(Courtesy-Instagram)
Power Couple of Bollywood
Virat Kohli-Anushka Sharma, Vicky Kaushal-Katrina Kaif, Sidhart Malhotra-Kiara Advani जैसे कुछ कपल इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं Shah Rukh Khan और Gauri Khan बचपन के साथी हैं और दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की। दोनों तब एक-दूसरे का हाथ थामा था, जब वह कुछ भी नहीं थे और आज वह बॉलीवुड के नंबर 1 पावर कपल हैं।
Shah Rukh Khan-Gauri Khan
तो शुरुआत करते हैं बॉलीवुड के नंबर 1 पावर कपल के बारे में, जो कोई और नहीं Shah Rukh Khan और Gauri Khan हैं। दोनों ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी की और उससे पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। बताया जाता है कि किंग खान और उनकी लेडी लव पहली बार 1984 में एक पार्टी में मिले थे। उस दौरान दोनों की उम्र 18 साल थी। उस पार्टी में दोनों ने एक-दूसरे के साथ डांस भी किया था। यहीं से उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।
(Courtesy-Instagram)
एक इंटरव्यू में Shah Rukh ने बताया था कि वह अपनी पहली डेट पर दिल्ली के पंचशिला क्लब में गए थे, जहां वे पूल के किनारे बैठे थे और कोक पी रहे थे। यह केवल पांच मिनट की डेट थी। बाद में उन्होंने बताया कि कैसे वह और उनके दोस्त मुंबई की सड़कों पर Gauri की तलाश करते हुए रो पड़े थे। जब आखिरकार उन्हें Gauri समुद्र तट पर मिली, तो उन्होंने अपनी लेडी लव को प्रपोज किया, लेकिन उन्होंने एक बार फिर मना कर दिया था। हालांकि एक साल बाद, जब SRK की मां का निधन हो गया, तब Gauri उनसे शादी करने के लिए तैयार हो गई थीं और बाकी इतिहास है।
Virat Kohli-Anushka Sharma
Power Couple of Bollywood की लिस्ट में अगला नंबर Virat Kohli और Anushka Sharma का है। दोनों जब भी साथ में आते हैं तो छा जाते हैं। फैंस इनकी एक झलक के लिए तरसते हैं। Anushka बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वहीं Virat क्रिकेट जगत के राजा हैं। Sachin Tendulkar के बाद उनका नंबर आता है। ये जोड़ी एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और सपोर्ट के लिए जानी जाती है
(Courtesy-Instagram)
Virushka की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू कंपनी के एड शूट पर हुई थी। हालांकि, सालों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 2014 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। 11 दिसंबर 2017 को इटली में अपने परिवार और दोस्तों के बीच कपल ने इंटिमेट वेडिंग कर ली थी। कपल ने 11 जनवरी 2021 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने Vamika Kohli रखा था।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
(ये भी पढ़ें- https://btvnewz.com/bollywood-hit-movies-all-time-in-hindi/)
Deepika Padukone-Ranveer Singh
इसमें कोई शक नहीं है कि Deepika Padukone और Ranveer Singh बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन रोमांस दोनों ही शानदार हैं। जहां दीपिका एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं, जो किसी भी भूमिका को आसानी से निभा सकती हैं। वहीं रणवीर, जो अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं, वह एक प्रतिभा पावरहाउस हैं।
(Courtesy-Instagram)
कपल ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 13-14 नवंबर 2018 को शादी की। दोनों पहली बार 2013 में फिल्म ‘Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela Golio’ में एक साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ने साथ में Padmavat और Bajirao Mastani में भी काम किया। इनकी तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं और इसकी जोड़ी भी सुपरहिट हो गई। 2012 में एक इंटरनेशनल अवॉर्ड शो में Deepveer पहली बार एक-दूसरे के सामने आए थे।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Priyanka Chopra-Nick Jonas
बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद Priyanka Chopra हॉलीवुड चली गई थीं। जहां उनकी मुलाकात Nick Jonas से हुई और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ये दोनों बॉलीवुड और हॉलीवुड में बड़ा नाम हैं। ये पावरफुल कपल नेट वर्थ से लेकर लव लाइफ में किसी से कम नहीं है। Nick अपनी वाइफ Priyanka से दस साल छोटे हैं। हालांकि इसका असर उनपर नहीं पड़ा। 1-2 दिसंबर 2018 को इस जोड़े ने सात फेरे लिए और तब से वे एक दूसरे से बेहद प्यार में हैं। ये कपल पहली बार 2017 मेट गाला में मिला था, इसके बाद दोनों Nick ने PC को ट्वीट किया था और तब से उन दोनों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
(Courtesy-Instagram)
PC ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने Nick के ट्वीट का जवाब दिया था। क्योंति उनकी टीम Nick के ट्वीट पढ़ सकती थी, इसलिए उन्होंने सिंगर से सीधा संपर्क किया और बाकी इतिहास है। सरोगेट के जरिए कपल ने 15 जनवरी 2022 को अपनी बेटी Malti Marie Chopra Jonas का स्वागत किया था। दोनों अक्सर अपनी बेटी के साथ नजर आता है। अब ये कपल एक हैप्पी लाइफ जी रहा है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt
Power Couple of Bollywood में आखिरी नंबर बॉलीवुड की न्यू जोड़ी Ranbir Kapoor और Alia Bhatt का है, जिन्होंने हाल ही में शादी की। दोनों अपनी फिल्म Brahmastra की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे। दोनों इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकार हैं। दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। फैंस को भी इनकी जोड़ी खूब पसंद आती है।
(Courtesy-Instagram)
दोनों ने अपनी डेटिंग को दुनिया से छिपाया था। हालांकि साल 2018 में एक्ट्रेस ने Sonam Kapoor के रिसेप्शन में अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी। Ranbir और Alia एक-दूसरे को दस साल से अधिक समय से जानते हैं, लेकिन पहले कभी डेट नहीं किया। Alia ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे पहली बार Rani Mukherji की फिल्म Black के सेट पर मिले थे। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने आखिरकार अप्रैल 2022 में मुंबई स्थित घर पर शादी रचाई। कपल ने 6 नवंबर 2022 को अपनी पहली संतान के रूप में एक प्यारी बेटी Raha Kapoor का स्वागत किया था।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Power Couple of Bollywood की लिस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी और खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।