2023 Viral Memes: इस साल काफी मजेदार मीम्स आए, जिनमें ‘Bhupendra Jogi’ से लेकर ‘So Beautiful So Elegant’, ‘Elvish Bhai’ और ‘Moye Moye’ तक शामिल हैं।
2023 Viral Memes: ये जमाना सोशल मीडिया का है। यहां कब क्या वायरल हो जाए किसी को भी नहीं पता। साल 2023 खत्म होने को है और इस साल काफी मीम्स वायरल हुए, जिन्हें यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया गया। इन पर ना सिर्फ रील्स बनाई गई, बल्कि लोगों ने अपनी आम जिंदगी में भी फन के लिए इस्तेमाल किया। खत्म होते इस साल में इन मीम्स को अब सर्च किया जा रहा है।
(Courtesy-Instagram)
2023 Viral Memes
ऐसे में हम आपके लिए साल के मजेदार मीम्स लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आपके फेस पर स्माइल जरूर आएगी। तो चलिए नजर डालते हैं इस साल के 5 मोस्ट वायरल और फनी मीम्स पर।
(Courtesy-Instagram)
Aukat Dikha Di
2023 Viral Memes की लिस्ट में सबसे पहला नंबर आता है ‘Aukat Dikha Di’ की। ये मीम एक फेमस मुहावरा बन चुका है। जब लोग अपना असली रूप दिखाते हैं, तो इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके वायरल वीडियो में भोजुपरी गाने ‘Dafa 406’ के ऑडियो पर तमिल सुपरस्टार Surya की फिल्म की क्लिप लगी है।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
कौन हैं Baat To Sahi Hai मीम वाले एक्टर? 73वें जन्मदिन पर जानें उनके बारे में
Elvish Bhai
यूट्यूबर और Bigg Boss OTT 2 के विनर Elvish Yadav के फैन का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह यूट्यूबर की तारीफ करते हुए नजर आ रहा था। हालांकि उसका तारीफ करने का अंदाज काफी अलग था, जिसके कारण ये वीडियो देखते ही देखते ही वायरल हो गया था और साल 2023 का सबसे फेमस मीम बन गया। दरअसल, Elvish का फैन कहता है, ”एल्विश भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या, एल्विश भाई…..।”
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
Bhupendra Jogi
Bhupendra Jogi नाम के एक शख्स का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह बेहद फनी अंदाज में सवालों के जवाब दे रहा था। सोशल मीडिया पर ये मीम आग की तरह वायरल हुआ था। इसमें पत्रकार उनसे सवाल पूछता है कि आपका नाम क्या है, जिसके जवाब में वह शख्स अपना नाम Bhupendra Jogi बताता है। फिर पत्रकार आगे पूछता है कि यूएस में आप कहां-कहां गए हैं? इसके जवाब में वह कहता है, यूएस में मैं कई जगह गया हूं। इस पर जर्नलिस्ट उन जगहों के नाम पूछता है लेकिन Bhupendra अपना नाम बता देता है, जिसके बाद ये मीम जमकर वायरल हो गया।
(Courtesy-YouTube)
Moye Moye
इस समय हर किसी की जुबान पर Moye Moye गाना चढ़ा हुआ है। ये मीम पिछले कुछ महीनों से काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस मीम के वीडियो में लोगों को विभिन्न स्थितियों पर प्रतिक्रिया करते और ‘मोये मोये’ पर डांस करते हुए देखा गया है। ये मीम एक सर्बियाई गाने से आया, जिसके असल बोल Moye More है और इसे Teya Dora ने गाया है। ये गाना दर्द और लालसा को दर्शाता है। लेकिन मीम दुनिया में इसे लोगों ने Moye Moye समझ लिया और कॉमेडी रील्स बनाने लगे।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
So Beautiful So elegant
दिल्ली स्थित बुटीक मालिकन Jasmeen Kaur उस समय रातों-रात सनसनी बन गईं, जब सूट बेचते हुए उनकी एक रील ‘Just looking like a Wow’ इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई। यह ट्रेंड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इतना वायरल हो गया कि Deepika Padukone से लेकर Sanya Malhotra तक ने इस पर रील्स बनाई थीं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Dolly Singh ने भी वायरल ट्रेंड का मजा लेते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था।
View this post on Instagram
(Courtesy-Instagram)
साल 2023 के Viral Memes पर ये लिस्ट आपको कैसी लगीय़ हमें कमेंट में जरूर बताएं। ऐसी और खबरों के लिए बने रहें हमारे पेज BTVNEWZ के साथ।